फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand of Farmers in Pithauragarh

पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Demand of Farmers in Pithauragarh
पिथौरागढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की अनदेखी करने के आरोप लगाए हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिल्थाम तिराहे पर सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसान अपनी जायज मांगों के लिए पिछले 45 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर और ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक बिष्ट ने कहा कि काले कृषि कानून के विरोध में अन्नदाता ठंड में धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को सुनने को तैयार नहीं है। जिला उपाध्यक्ष योगेश नगरकोटी और एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नारायण कोहली ने कहा कि अच्छे दिनों का नारा देनेे वाली सरकार का नारा सिर्फ पोस्टरों तक ही सीमित रह गया है। भाजपा के शासनकाल में किसान, युवा, छात्र, व्यापारी कोई खुश नहीं है।

इस मौके पर दीपक लुंठी, हिमांशु ओझा, शुभम बिष्ट, कुंडल महर, चंचल बोरा ने सभा को संबोधित किया। पुतला फूंकने वालों में रजत विश्वकर्मा, नवीन ऐरी, मोनू प्रधान, ऋषभ कल्पासी, कैलाश जोशी, दिनेश बिष्ट, रवि बोरा, शहबाज खान, जावेद खान, बॉबी कन्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed