{"_id":"610adc5d8ebc3ec2061484b5","slug":"demand-for-teachers-pithoragarh-news-hld4334662102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी बांसबगड़ में विज्ञान के शिक्षकों की नियुक्ति को प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी बांसबगड़ में विज्ञान के शिक्षकों की नियुक्ति को प्रदर्शन
विज्ञापन
जीआईसी बांसबगड़ में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को प्रदर्शन करते अभिभावक।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी (पिथौरागढ़)। जीआईसी बांसबगड़ में विज्ञान वर्ग में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग के लिए अभिभावकों और छात्रों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र शिक्षकों की नियुक्ति न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
बुधवार को आक्रोशित अभिभावकों और छात्रों ने विज्ञान वर्ग में शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग के लिए सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बांस बगड़घाटी के दूरस्थ क्षेत्रों के 16 ग्राम पंचायतों का एक मात्र इंटर कॉलेज है।
यहां इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग स्वीकृत तो है पर अध्यापक नहीं। छात्रों को मजबूरन कला वर्ग में प्रवेश लेना पड़ रहा है। जिन अभिभावकों की आर्थिक स्थिति ठीक है, वह अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर भेज रहे हैं, लेकिन जिन अभिभावकों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, वह अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं भेज पा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने शीघ्र शिक्षकों की नियुक्ति न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर मीना देवी, तुलसी देवी, भूपाल सिंह, केशरी देवी, दयानंद सिंह, गंगा सिंह, अभिषेक दशौनी आदि रहे।