{"_id":"60f07f828ebc3e8c0a59751c","slug":"demand-for-ownership-pithoragarh-news-hld4313069163","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि का मालिकाना हक देने की मांग को लेकर सांकेतिक चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि का मालिकाना हक देने की मांग को लेकर सांकेतिक चक्का जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। चौकोड़ी के लोगों ने जमीन पर मालिकाना हक देने के लिए उडियारी बैंड पर सांकेतिक चक्का जाम किया। उन्होंने शीघ्र मालिकाना हक न देने पर आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी।
चौकड़ी के लोग बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधान मनोज सानी के नेतृत्व में उडियारी बैंड पर एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि स्व. कुंवर महाराज ने चौकोड़ी में गरीब लोगों को भूमि दान दी थी।
कई लोगों ने जीवनभर की पूंजी लगाकर चौकोड़ी में जमीन खरीदी और घर बनाए हैं। भूमि के लिए कुछ लोग गरीब लोगों को डरा-धमकाकर उत्पीड़न कर रहे हैं।
भूमि पर मालिकाना हक न होने के कारण कब्जेदारों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। इसके विरोध में लगे सांकेतिक जाम के कारण उडियारी बैंड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मौके पर पहुंचे एसआई मनोज धौनी ने लोगों को मनाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
इस मौके पर लक्ष्मण सिंह कार्की, चंद्र सिंह कार्की, प्रताप सिंह कार्की, संदीप भौर्याल, मनीष पाठक, गणेश राम, बसंत जोशी, किशन महरा आदि रहे।