फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand For new District in Didihat

डीडीहाट जिला बनाने के लिए लोग होंगे मुखर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Demand For new District in Didihat
डीडीहाट जिले की मांग को लेकर प्रदर्शन करते पंचायत प्रतिनिधि। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट को जिला बनाने की मांग के लिए लोग मुखर होने लगे हैं। उन्होंने जिला बनाने की मांग के लिए आमरण अनशन का मन बन लिया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि चुनाव आते ही विपक्षी दल भी जिला बनाने का मुद्दा उठाते हैं। जनता के साथ खड़े नजर आते हैं लेकिन सत्ता में आते ही नेता जिले के मुद्दे को भूल जाते हैं। सिर्फ कोरे आश्वासनों से जनता को जिले के नाम पर गुमराह करती आ रही है।
जिला बनाओ संघर्ष समिति ने एक अक्तूबर से जिला बनाने की मांग के लिए आमरण अनशन का ऐलान किया है। उनके इस ऐलान के बाद विकासखंड के ग्राम पंचायत, जिला पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए आमरण अनशन में बैठना का निर्णय लिया है। बुधवार को रामलीला मैदान में जिला बनाओ संघर्ष समिति और पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रधान महेश कन्याल ने कहा कि विकास के लिए डीडीहाट जिले का गठन आवश्यक है। प्रधान बीबीएस कन्याल, सोनू सत्याल, ममता बोरा, बीडीसी सदस्य कुंदन लोहिया ने जिला गठन को लेकर अपने क्षेत्र का पूर्ण समर्थन देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिपं सदस्य चिटगाल गांव बंशीधर भट्ट का कहना है कि आंदोलन के लिए वह अपनी जिपं सदस्य की सीट को भी छोड़ देंगे। इस मौके पर कई ग्राम प्रधानों ने आमरण अनशन पर बैठने की घोषणा भी की। वहां जिला बनाओ समिति के कुंडल कन्याल, लवि कफलिया, राजू बोरा, दीपक कन्याल, कविंद्र साही, दीपेश जंगपांगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed