फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand For Land Act

भू-कानून बनाने की मांग को एनएसयूआई का प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demand For Land Act
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून बनाने की मांग के लिए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून की जरूरत है। उन्होंने शीघ्र भू-कानून न बनाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ऋषभ कल्पासी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून की जरूरत है। उत्तराखंड में भू-कानून काफी लचीला है।
विज्ञापन

इससे यहां देश का कोई भी व्यक्ति यहां जमीन खरीद कर रह सकता है। वर्तमान स्थिति यह है कि देश के कोने-कोने से आए लोग यहां जमीन लेकर बस रहे हैं। इससे उत्तराखंड का रहन-सहन, संस्कृति, पहाड़ी जीवन शैली विलुप्त होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसा ही रहा तो एक दिन उत्तराखंड से पर्वतीय संस्कृति विलुप्त हो जाएगी। उन्होंने उत्तराखंड में हिमाचल जैसा भू-कानून लागू करने की मांग की है।
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शीघ्र मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष दीपक सौन, उपाध्यक्ष हर्षवर्धन वर्मा, कार्तिक खर्कवाल, रघु वल्दिया, पवन जोशी आदि रहे।

वहीं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मोहित शाह के नेतृत्व में गंगोलीहाट मुख्य बाजार में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष भारत पांडे, मनोज मेहरा, अखिल शाह, विक्की गंगोला, किशोर कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed