{"_id":"681506e0c45db52eca0aa343","slug":"demand-for-deployment-of-pediatrician-in-district-hospital-pithoragarh-news-c-229-1-alm1003-123431-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग
Fri, 02 May 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 02 May 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ का पद दो सप्ताह से रिक्त चल रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ नहीं होने से लोगों को निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। विभिन्न संगठनों ने स्वास्थ्य विभाग से शीघ्र चाइल्ड स्पेशलिस्ट की तैनाती करने की मांग की है।
जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएस नबियाल की सीएमओ पद पर पदोन्नति हो गई है। इससे अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त चल रहा है। महिला अस्पताल में भी एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। वर्तमान में महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ को जिला अस्पताल का कार्यभार सौंपा गया है, जिसमें कई बार मरीजों का नंबर काफी देर से आ रहा है।
ऐसे में कई अभिभावक अपने बीमार बच्चों को निजी अस्पताल में दिखाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। सोशल वेलफेयर सोसायटी के सुनील वर्मा, जनमंच के संयोजक भगवान रावत और कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय प्रवक्ता भुवन पांडेय ने बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
--
बनबसा अस्पताल के उच्चीकरण की मांग
बनबसा (चंपावत)। नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बनबसा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने सीएम को ज्ञापन भी भेजा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में एक सामान्य चिकित्सक, बाल रोग विशेषज्ञ और एक महिला प्रसव रोग विशेषज्ञ की जरूरत है। कहा कि बनबसा सैन्य बहुल क्षेत्र होने के अलावा चंपावत जिले और नेपाल का प्रवेश द्वार भी है। अस्पताल में बाल रोग और महिला चिकित्सक के तैनात होने से स्थानीय नागरिकों के अलावा नेपाल के निर्धन वर्ग के मरीजों को भी लाभ पहुंचेगा। ज्ञापन में वार्ड सदस्य मनोज कुमार, मोहन सिंह, लक्ष्मी कश्यप, काजल रत्नाकर आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद