फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Degree college to house demanding performance

डिग्री कॉलेज का भवन बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Wed, 15 Jul 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 15 Jul 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
 दो साल पहले गंगोलीहाट के डिग्री कॉलेज भवन के लिए 50 नाली जमीन दान में देने के बाद भी भवन निर्माण न करने से गुस्साए लोगों ने बुधवार को गंगोलीहाट में संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति ने भवन निर्माण का काम शुरू न होने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के अध्यक्ष बहादुर सिंह मेहता के नेतृत्व में सिमलकोट और कोठेरा गांव के लोगों ने जीआईसी से तहसील कार्यालय तक जुलूस निकाला। तहसीलदार डिगर सिंह महरा के माध्यम से डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि प्रशासन ने सिमलकोट के लोगों से गांव तक सड़क बनाने की एवज में डिग्री कॉलेज के लिए भूमि दान में ली। न तो भवन बनाया जा रहा है, न गांव के लिए सड़क ही बनाई जा रही है। कहा गया कि जनप्रतिनिधि और कुछ विकास विरोधी तत्व कॉलेज भवन को अन्यत्र बनाने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए भवन के लिए धन अवमुक्त होने के बाद भी सिमलकोट में भवन का निर्माण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

तय हुआ कि 27 से 31 जुलाई तक गंगोलीहाट में धरना, प्रदर्शन और बाजार बंद कर सरकार और प्रशासनिक अमले की मनमानी की खिलाफत की जाएगी। 15 अगस्त से आमरण अनशन शुरु किया जाएगा। प्रदर्शन में ग्राम प्रधान भगवती प्रसाद उप्रेती, संतोषी मेहता, कल्याण धानिक, नरेंद्र रावल, राम सिंह, दीवान सिंह, गंगा सिंह, लीला देवी, सावित्री देवी, पार्वती देवी, पूरन सिंह, रमेश बोरा, भवान सिंह, गोपाल सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed