{"_id":"63e5302105fe1f6edc00e251","slug":"degree-college-effigy-burnt-pithoragarh-news-c-8-1-48254-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़: छात्रसंघ ने फूंका विश्वविद्यालय और उच्चशिक्षा मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़: छात्रसंघ ने फूंका विश्वविद्यालय और उच्चशिक्षा मंत्री का पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में नया महाविद्यालय खोलने की मांग को लेकर छात्रसंघ पदाधिकारियों ने एसएसजे विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने महाविद्यालय शीघ्र नहीं खोलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
छात्रसंघ अध्यक्ष रितिक पांडेय के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में एकत्र हुए। यहां उन्होंने एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति जगत सिंह एवं उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। छात्रसंघ अध्यक्ष पांडेय ने कहा कि वर्ष 2016 में विण और मूनाकोट ब्लाॅक में दो महाविद्यालय प्रस्तावित थे। वर्ष 2023 का दूसरा महीना हो गया है लेकिन अब तक महाविद्यालय नहीं खोले गए हैं।
पिथौरागढ़ महाविद्यालय को कैंपस का दर्जा दे दिया गया है। अब पिथौरागढ़ नगर में ही नया महाविद्यालय खोला जाना चाहिए। सांस्कृतिक सचिव गौरव चंद्र ने नए महाविद्यालय जल्द नहीं खोलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान उप सचिव मयंक चंद्रा, कपिल चंद, जीवन, अभय, विपिन आदि मौजूद थे।