{"_id":"59ac32754f1c1b5b738b4f1d","slug":"deer-chital-attraction-remained-the-center-of-the-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजेटी की हिलजात्रा में हिरन-चीतल आकर्षण का केंद्र रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजेटी की हिलजात्रा में हिरन-चीतल आकर्षण का केंद्र रहे
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
बजेटी की हिलजात्रा में अभिनय करता हिरन चीतल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के बजेटी की हिलजात्रा में हिरन-चीतल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। हिलजात्रा महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि वित्त मंत्री स्थानीय विधायक प्रकाश पंत ने किया। उद्घाटन अवसर पर छलिया नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
हिलजात्रा का मुख्य आयोजन रविवार शाम पांच बजे से शुरू हुआ। बजेटी से कमल सिंह सेठी के घर पर हिलजात्रा के पात्र तैयार हुए। वहां से रंगबिरंगी पोशाक और मुखौटे पहने कलाकारों ने आयोजन स्थल तक प्रस्थान किया। सबसे पहले हिलजात्रा का पात्र घोड़िया (घोड़ेवाला) खेतों के निरीक्षण के लिए आता है। उसके बाद परिवार का मुखिया तय करता है कि खेत कहां बनाने हैं। इसके पश्चात गल्या बैल (आलसी बैल) आयोजन स्थल पर आते हैं। उन्हें हलवाहा हांकता है। उसके बाद खेत की जुताई की जाती है। पुतारियां (धान के पौध लगाने वाली महिलाएं) धान की बुवाई करती हैं।
विज्ञापन
जैसे ही हिलजात्रा के विशेष आकर्षण हिरन, चीतल मैदान में पहुंचे तो माहौल रोमांचकारी हो गया। फिर देवी-देवताओं और वीरों (लोक देवता) का अवतरण हुआ। लोगों में देवताओं और वीरों का आशीर्वाद लेने की होड़ मच गई। बजेटी निवासी हिलजात्रा के जानकार सोहन लाल विश्वकर्मा बताते हैं कि बजेटी की हिलजात्रा को करीब 400 साल हो गए हैं। बताते हैं कि इस उत्सव में सामूहिक परिवारों की व्यवस्था को दर्शाया जाता है। आयोजन में सामूहिकता की झलक दिखाई देती है। दिखाया जाता है कि कैसे पूरा परिवार एकजुट होकर कृषि कार्य में जुटता है। मुख्य अतिथि वित्त मंत्री पंत ने मेला कमेटी को एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
साथ ही बजेटी हाइस्कूल को विधायक निधि से कंप्यूटर और प्रयोगशाला का सामान देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने हिलजात्रा मेला समिति को 20 हजार रुपये देने का ऐलान किया। महोत्सव में पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, भाजपा नेता महेंद्र लुंठी ने आयोजन की सराहना की। देर शाम तक हिलजात्रा के कार्यक्रम चलते रहे। हिलजात्रा को सफल बनाने में पूरे बजेटी गांव के लोग जुटे हुए थे।