फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Deepawali festival celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाया गया दीपावली का त्योहार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
Deepawali festival celebrated with great pomp
रोशनी से नहाया सोर: दीपावली पर्व पर पिथौरागढ़ शहर में आतिशबाजी का खूबसूरत नजारा। फोटो- विपिन गुप? - फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
पिथौरागढ़  जिलेभर में प्रकाश पर्व दीपावली धूमधाम से मनाया गया। दीपावली को बाजारों में खासी रौनक देखने को मिली। इस बार जिलेभर में डेढ़ से दो करोड़ रुपये के पटाखे जलाने का अनुमान है। दीपावली का कुल कारोबार 15 करोड़ रुपये से ऊपर होने का अनुमान है। दीपावली का कुल कारोबार पिछले वर्ष की तुलना में 3 करोड़ रुपये अधिक है।
दीप पर्व पर लोग सुबह से ही दुकानों में खरीददारी के लिए पहुंचने लगे थे। जिला मुख्यालय के देवसिंह खेल मैदान में पटाखा बाजार लगा था। पटाखा बाजार में देर शाम तक लोगों ने खरीददारी की। शाम होते-होते घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान बिजली की रोशनी से जगमग हो गए। शाम को लोगों ने क्षेत्र के मंदिरों में दीये जलाए। घरों में मां महा लक्ष्मी की पूजा की। इसके बाद पटाखा फोड़ने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक चला।
विज्ञापन

गंगोलीहाट, गणाईगंगोली, बेड़ीनाग, थल, डीडीहाट, नाचनी, अस्कोट, मुनस्यारी, मदकोट, धारचूला, जौलजीबी, बलुवाकोट, कनालीछीना, झूलाघाट, वड्डा समेत तमाम बाजारों में खूब भीड़भाड़ रही। लोगों ने देर शाम तक खरीददारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसबी ने नेपाल प्रहरी को दी मिठाई
धारचूला। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अधिकारियों ने दीपावली पर्व पर एसएसबी के अधिकारियों ने नेपाल प्रहरी के अधिकारियों को मिठाई बांटी। एसएस के उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने नेपाल प्रहरी के नायब उप निरीक्षक डंबर बहादुर बिष्ट को मिठाई सौंपी और दीपावली की शुभकामना दी। इस दौरान दोनों देशों के सुरक्षा कर्मी मौजूद थे। ब्यूरो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed