फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Deepak's victory in Payyapudi Zip Deputy Byelection

पैय्यापौड़ी जिपं उप चुनाव में दीपक की जीत

Fri, 22 Jun 2018 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़। Updated Fri, 22 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Deepak's victory in Payyapudi Zip Deputy Byelection
धारचूला में विजयी उम्मीदवार दीपक जोशी समर्थकों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत पैय्यापौड़ी सीट के लिए हुए उप चुनाव में भाजपा समर्थित दीपक जोशी ने जीवन ठाकुर को 452 मतों से हराया। दीपक जोशी को 1354 और जीवन ठाकुर को 902 मत मिले।     
विज्ञापन

 
पैय्यापौड़ी जिला पंचायत की सीट भूपेंद्र थापा के इस्तीफा देने से रिक्त हुई थी। 19 जून को उप चुनाव के लिए मतदान हुआ। मतदान के प्रति मतदाताओं ने रुचि नहीं दिखाई। इसके चलते महज 29 फीसदी ही मतदान हुआ। बृहस्पतिवार को ब्लाक सभागार में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना के लिए चार टेबिल लगाई गई थी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई थी।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी डॉ. विद्यासागर कापड़ी और सहायक निर्वाचन अधिकारी डीपी सिंह की देखरेख में मतगणना का कार्य शुरू किया गया। करीब तीन घंटे तक चली मतों की गणना के बाद दीपक जोशी को विजयी घोषित कर दिया। उप चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीति काफी गर्मा गई थी। उप चुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था लेकिन उनमें से एक का नामांकन रद्द हो गया था। भाजपा समर्थित दीपक जोशी और सामाजिक कार्यकर्ता जीवन ठाकुर में सीधा मुकाबला था। दीपक जोशी भाजपा के स्थानीय कद्दावर नेता बीडी जोशी के पुत्र हैं। इसके चलते चुनाव काफी रोचक हो गया था। उप चुनाव में दीपक की जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।        
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed