{"_id":"5d0e2c2e8ebc3e2ebd779058","slug":"deeem-kaaryaalay-ke-baahar-dharane-par-baithe-aandolanakaaree-chhaatr","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे आंदोलनकारी छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे आंदोलनकारी छात्र
Sat, 22 Jun 2019 06:55 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Sat, 22 Jun 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे छात्रों को निर्देश देते अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ में प्राध्यापकों की नियुक्ति और पुस्तकों की कमी दूर करने की मांग को लेकर छात्रसंघ का धरना जारी रहा। मांगों को लेकर कोई सुनवाई नहीं होने से नाराज छात्र शनिवार को कलक्ट्रेट धमककर डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। एडीएम के समझाने के बाद भी छात्र धरने में डटे रहे। बाद में कोतवाली से पहुंची पुलिस ने छात्रों को धरने से उठाया।
छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश जोशी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे छात्र नेताओं ने कहा कि पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ कई समस्याओं से जूझ रहा है। कई विषयों के प्राध्यापक नहीं हैं। पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।
पिछले पांच दिनों से धरना प्रदर्शन करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रतिबंधित क्षेत्र में छात्रों के धरने पर बैठने की जानकारी मिलते ही अपर जिलाधिकारी आरडी पॉलीवाल ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाया। उन्होंने चिन्हित स्थल पर जाकर धरने पर बैठने को कहा। इसके बावजूद छात्र धरने में डटे रहे। इसके बाद थाना कोतवाली से पहुंचे थानाध्यक्ष पीएस नेगी ने भी छात्रों को समझाया।
विज्ञापन
बाद में छात्र नेताओं ने जिलाधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। छात्रसंघ अध्यक्ष का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं की जाती है आंदोलन जारी रखा जाएगा। धरना देने वालों में महेंद्र रावत, शिवम पांडेय, बालेश, हिमांशु, भुवन, धीरज जोशी, चेतना, सोना, पूनम आदि शामिल थे।