{"_id":"e98f5659e4ec98a515496c89aaf78064","slug":"debris-thrown-into-the-water-source-water-is-polluted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल स्रोत में फेंका मलबा, पानी हुआ प्रदूषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल स्रोत में फेंका मलबा, पानी हुआ प्रदूषित
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
Updated Mon, 23 Feb 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यासनगर (खोतिला) में पेयजल स्रोत में भवन निर्माण से निकला मलबा फेंकने से पानी प्रदूषित हो गया है। लोगों ने सोमवार को तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। एसडीएम ने थानाध्यक्ष के साथ मौके का जायजा लिया। मलबा डालने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का ऐलान किया।
विज्ञापन
जल स्रोत में मलबा डालने से गुस्साए लोगों ने तहसील कार्यालय में अव्यवस्था के खिलाफ जमकर नारे लगाए। स्रोत में मलबा फेंकने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। बताया कि नलों में कई दिनों से गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है। पेयजल महकमा भी सोया हुआ है। इन लोगों ने बीमारी फैलने की आशंका जाहिर करते हुए तत्काल स्रोत की सफाई करने की मांग की।
विज्ञापन
एसडीएम एके पांडे थानाध्यक्ष रोहताश सागर को साथ जाकर मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने कई निर्माणाधीन स्थलों पर जाकर ठेकेदारों को नाले में मलबा न फेंकने की चेतावनी दी। एसडीएम ने पेयजल स्रोत में मलबा डालने पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि मलबा डालते हुए वाहन पकड़ा गया तो सीज कर दिया जाएगा। वाहन स्वामी के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एसडीएम ने थानाध्यक्ष को लाउडस्पीकर के माध्यम से पेयजल स्रोत में मलबा न डालने की चेतावनी प्रसारित करने के आदेश दिए। प्रदर्शन में क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय गर्ब्याल, हयात सिंह नबियाल, चरण सिंह, दलवीर सिंह, पूरन सिंह, धीरण रायपा, शंकर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन