फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Debris dropped again on Tawaghat highway, closed for six hours

तवाघाट हाइवे पर फिर गिरा मलबा, छह घंटे मार्ग बंद

Sat, 12 Aug 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट/थल
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट/थल Updated Sat, 12 Aug 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Debris dropped again on Tawaghat highway, closed for six hours
थल-डीडीहाट रोड पर पमतोड़ी के पास इस तरह फट गई सड़क - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़-तवाघाट हाइवे पर शनिवार को फिर से कई स्थानों पर मलबा गिर गया। पिनौड़ागाड़, दोबाट, जौलजीबी के पास मलबा गिरने से यह सड़क छह घंटे तक बाधित रहा। सीमा सड़क संगठन ने सुबह से ही मलबा हटाने के लिए जेसीबी और मजदूर लगा दिए थे। सुबह 10 बजे वाहनों की आवाजाही होने लगी। बताया गया कि सड़क पर सुबह चार बजे ही मलबा पट गया था। पांच बजे से जैसे ही वाहनों की आवाजाही शुरू हुई तो सड़क बंद होने के कारण सभी वाहन फंस गए।

विज्ञापन


सीमा सड़क संगठन के द्वितीय कमान अधिकारी सुभाष मीना ने बताया कि बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर मलबा गिरने का खतरा बना है। उन्होंने कहा कि यातायात को शीघ्र बहाल करने के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं। इधर, तवाघाट हाइवे पर रोज मलबा गिरने से यातायात बाधित हो रहा है। इस कारण यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


थल-डीडीहाट मार्ग पर शनिवार को दूसरे दिन भी यातायात बंद रहा। बृहस्पतिवार रात इलाके में भारी बारिश और कुछ स्थानों पर बादल फटने की घटना से सड़क को भारी नुकसान पहुंचा है। लालघाटी से लेकर पमतोड़ी तक सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। थल से डीडीहाट जाने के लिए कोई दूसरा मार्ग नहीं है। इस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पमतोड़ी के पास छीड़ीगाड़ का प्रवाह बढ़ने के कारण 100 मीटर सड़क का नामोनिशान मिट गया है। यह सड़क एनएच के अधीन है। एनएच के अवर अभियंता बीसी जोशी ने बताया कि मलबा हटाने के लिए दोनों ओर से जेसीबी लगाई गई हैं। रविवार से सड़क पर यातायात सामान्य होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि छीड़ीगाड़ के पास सड़क पर नए सिरे से दीवार लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थल-मुनस्यारी सड़क पर रातीगाड़ में मलबा पटा 
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। थल-मुनस्यारी सड़क पर रातीगाड़ के पास मलबा पटने से यातायात शनिवार सुबह 11 बजे तक बाधित रहा। यह सड़क शुक्रवार रात नौ बजे मलबा आने के कारण बंद हो गई थी। लोक निर्माण विभाग ने सड़क खोलने के लिए जेसीबी तैनात कर दी। सड़क बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस समय मुनस्यारी-जौलजीबी मार्ग पर यातायात बंद होने के कारण सभी वाहन और यात्री थल होकर ही निकल रहे हैं। इस मार्ग के बंद होने से लोगों की दिक्कत बढ़ रही है। रातीगाड़ में फिलहाल बड़े वाहन नहीं आ पा रहे हैं। 


बरम में अब वैली ब्रिज बनाने की तैयारी
मदकोट (पिथौरागढ़)। बादल फटने के दौरान नौ अगस्त की रात टूटकर गिरा बरम के गोसीगाड़ का पुल अभी बन पाना संभव नहीं है। पुल टूटने से जौलजीबी-मुनस्यारी के बीच यातायात बंद है। सीमा सड़क संगठन अब इस पुल को ऊपर उठाकर पैदल चलने लायक बनाने की कोशिश कर रहा है। वाहनों की आवाजाही के लिए गोसी गाड़ पर वैली ब्रिज बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। वैली ब्रिज बनाने के लिए सारा सामान पहुंचा दिया गया है। चार-पांच दिन में वैली ब्रिज तैयार होने की उम्मीद जताई जा रही है। मुनस्यारी, मदकोट से जौलजीबी के रास्ते पिथौरागढ़ जाने वालों को इस समय गोसी गाड़ पार करनी पड़ रही है। फिर दूसरी तरफ से वाहन पकड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed