फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Death of NT in Munsyari

मुनस्यारी में करंट की चपेट में आने से नायब तहसीलदार की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Death of  NT in Munsyari
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। नायब तहसीलदार की 11 हजार केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से हल्द्वानी भेज दिया है। प्रशासन ने हल्द्वानी में रहने वाले परिजनों को सूचना दे दी है। नायब तहसीलदार की मौत से प्रशासन में शोक की लहर है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार मोहन सिंह बिष्ट (41) शनिवार सुबह अपने कमरे की छत पर टहल रहे थे। इसी दौरान वह छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी विद्युत लाइन की चपेट में आ गए और छत से नीचे गिर पड़े। सामने ही स्थित थाने से पुलिस कर्मी दौड़ते हुए घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से उन्हें पिथौरागढ़ लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव एंबुलेंस से हल्द्वानी भेज दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल, एसडीएम सदर तुषार सैनी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

22 फरवरी को किया था ज्वॉइन
मुनस्यारी। नायब तहसीलदार मोहन सिंह बिष्ट हल्द्वानी कलावती कॉलोनी के रहने वाले हैं। घर पर उनके मां-पिता, शिक्षिका पत्नी और दो बच्चे हैं। पेशकार नवल मर्तोलिया ने बताया कि उन्होंने 22 फरवरी को जिला मुख्यालय में अपनी ज्वाइनिंग दी थी। इसके बाद 24 फरवरी को उन्होंने मुनस्यारी तहसील में ज्वाइन किया। इससे पूर्व वह शिक्षा विभाग में शिक्षक रहे हैं। वह काफी मधुर और सरल व्यवहार के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा निगम कराएगा जांच
पिथौरागढ़। नायब तहसीलदार मोहन सिंह बिष्ट की 11 हजार केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से हुई मौत के मामले की जांच ऊर्जा निगम कराएगा। धारचूला डिवीजन के अधिशासी अभियंता अमित कटारिया ने बताया कि लॉकडाउन खुलने के बाद हल्द्वानी से इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर मुनस्यारी पहुंच कर मामले की जांच करेंगे। निगम की गलती पर चार लाख रुपये मुआवजा देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed