फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Death of mother and newborn during delivery [in a case involving] an ultrasound

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत

Fri, 16 Oct 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 16 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Death of mother and newborn during delivery [in a case involving] an ultrasound
पिथौरागढ़। जिला महिला अस्पताल में बृहस्पतिवार देर रात प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसका ऑपरेशन किया गया लेकिन कुछ देर बाद महिला ने भी दम तोड़ दिया। प्रसव के बाद अधिक रक्तस्राव को महिला की मौत का संभावित कारण बताया जा रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के पास के एक गांव की रेखा देवी (26) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन बृहस्पतिवार रात जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। रात करीब साढ़े 11 बजे महिला का सामान्य प्रसव हुआ और मृत नवजात ने जन्म लिया। इसके कुछ देर बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद अस्पताल के स्टाफ ने उसे ऑपरेशन थिएटर में पहुंचाया। बाद में महिला को सामान्य वार्ड में लाया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार वे सुरक्षित प्रसव की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचे थे। जिस बच्चे के आने का महीनों से इंतजार था, उसे देखने से पहले ही मां और नवजात की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया। घर में नए मेहमान के आने की उम्मीद से खुश परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवस्था पर उठे सवाल
जिला महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत ने स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के संबंध में अस्पताल प्रबंधन की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने भी इस संबंध में जानकारी होने से इनकार किया। वहीं, सीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल का पक्ष प्रयासों के बावजूद स्पष्ट नहीं हो सका।

---
जच्चा-बच्चा की मौत की जानकारी मिली है। मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। - डॉ. जीवन सिंह चुफाल, सीएमओ
---
प्रसव के बाद अधिक रक्तस्राव की बात आई सामने
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई थी और अधिक रक्तस्राव हुआ था। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। चिकित्सकीय रूप से प्रसव के दौरान या बाद में अधिक रक्तस्राव, गर्भाशय का फटना, खून का थक्का फेफड़ों तक पहुंचना और हृदय संबंधी समस्याएं गंभीर स्थिति पैदा कर सकती हैं। इस मामले में इनमें से किसी कारण की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed