फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Death of a worker fell into the abyss

कुत्तों से बचने के प्रयास में खाई में गिरकर मजदूर की मौत

Tue, 05 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Tue, 05 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन

पिथौरागढ़। कुजौली से पांडेगांव की तरफ आ रहे एक मजदूर के पीछे कुत्तों का झुंड पड़ गया। जब मजदूर ने इन कुत्तों से बचने के लिए दौड़ लगाई तो वह खाई में जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। अस्पताल पहुंचाने से पहले उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 11 बजे करीब 25 कुत्तों का झुंड देखकर बिहार के जिला बेतिया, थाना बेरिया निवासी सुनील चौधरी (24) पुत्र रामदेव घबरा गया। तब वह अकेले पियाना मोहल्ला स्थित अपने कमरे से पांडेगांव की तरफ आ रहा था। उसने कुत्तों को भगाने की कोशिश भी की लेकिन कुत्तों ने पीछा नहीं छोड़ा।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने भी कुत्तों को भगाने का प्रयास किया लेकिन कुत्ते नहीं डरे। भागते हुए पांडेगांव पहुंचने से पहले सुनील खाई में गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। आसपास के लोगों ने तत्काल उसे उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्तों का यह झुंड इतना खूंखार था कि बाद में वह पांडेगांव बाजार होते हुए डिग्री कॉलेज की तरफ निकल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से सटे नैनीसैनी गांव में 17 फरवरी को कुत्तों के काटने से चार वर्षीय कार्तिक की मौत हो गई थी। कार्तिक को खूंखार कुत्तों ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, उसे इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया गया। जहां दो दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। कुत्ते छोटी बछिया, गायों को भी मार चुके हैं।


पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में आवारा कुत्तों की तादात लगातार बढ़ रही है। अब यह संख्या 100 से अधिक पहुंच गई है। जिस मोहल्ले में भी जाओ वहां कुत्तों का झुंड दिखाई देता है। अकेले चलने वालों के लिए यह कुत्ते खतरनाक साबित हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed