{"_id":"5f6e27cb8ebc3e9bdf46141d","slug":"death-in-nachani-pithoragarh-news-hld3982310161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन से लापता खड़क राम का क्षत विक्षत शव मिला, ग्रामीणों ने कहा भालू के हमले से हुई है मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन से लापता खड़क राम का क्षत विक्षत शव मिला, ग्रामीणों ने कहा भालू के हमले से हुई है मौत
विज्ञापन
खड़क राम(फाइल)
- फोटो : PITHORAGARH
नाचनी (पिथौरागढ़)। पांच दिन से लापता चामी भैंसकोट के सुवालेक तोक निवासी बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। उनका क्षत विक्षत शव घर से दो किमी दूर जंगल में मिला। ग्रामीणों के अनुसार खड़क राम की मौत भालू के हमले में हुई है।
ग्रामीण गोपाल राम ने बताया कि सुवालेक निवासी खड़क राम (70) पुत्र मोहन राम 20 सितंबर को गांव से तीन किमी दूर दुदघर नामक स्थान पर घास लेने गए थे। तब से वह लापता थे। लगातार तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चल पा रहा था। खड़क के पुत्र ग्राम प्रहरी केशर राम और जिला पंचायत सदस्या पुष्पा के पति गणेश प्रसाद ने गुमशुदगी की सूचना नाचनी थाना और वन बीट अधिकारी वन चौकी नाचनी में दी थी। तब से परिजन उनकी तलाश में थे। पांचवें दिन बृहस्पतिवार को खड़क राम का शव गांव से दो किमी दूर जंगल में मिला। शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हालत में था। उनकी तलाश में जुटे ग्रामीणों को गांव से कुछ दूरी पर उनकी चप्पल, लाठी और कुछ दूरी पर घास का गट्ठर भी मिला। मौके पर मिले लक्षणों के आधार पर ग्रामीणों ने भालू के हमले से खड़क राम की मौत की आशंका जताई है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
पवन विहार कॉलोनी की महिला पांच दिन से लापता
पिथौरागढ़। नगर के पवन विहार कॉलोनी की एक महिला 20 सितंबर से लापता है। महिला के पति ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। फर्नीचर का काम करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी 20 सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे बिना बताए घर से चली गई। शाम छह बजे उसने स्वयं फोन कर जंगल में होने की बात कही। इसके बाद फोन करने पर स्विच ऑफ आ रहा है। युवक ने पुलिस से लापता पत्नी को शीघ्र तलाशने की मांग की है।