फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Death by Leopard

तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की मांग को लेकर डीएफओ का घेराव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Death by Leopard
पिथौरागढ़ के पीएम हाउस के बाहर डीएफओ का घेराव करते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। गोरंग घाटी के छाना पांडे में बृहस्पतिवार को तेंदुए के हमले में जान गंवा चुकी बालिका के परिजनों और ग्रामीणों ने डीएफओ का घेराव कर तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा तेंदुए को आदमखोर घोषित नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को मृतका के शव का मोर्चरी में पोस्टमार्टम किया जा रहा था, लेकिन मौके पर वन विभाग का जिम्मेदार अधिकारी न होने के कारण लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने डीएफओ को बुलाने की मांग की। मौके पर पहुंचे डीएफओ डॉ. विनय भार्गव का ग्रामीणों ने घेराव किया। उन्होंने मांग की कि शीघ्र तेंदुए को आदमखोर घोषित किया जाए।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने डीएफओ को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र तेंदुए को आदमखोर घोषित करने के साथ ही क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा और पूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा ने भी तेंदुए से निजात दिलाने की मांग की। मौके पर वन विभाग ने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष के हाथों से दिवंगत बालिका के पिता धर्मेंद्र राम को 50 हजार की तत्काल सहायता राशि दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग ने ग्रामीणों की मांग के बाद छाना पांडे में पिंजरा लगाया। इधर, गणकोट ग्राम के सुकौली, हुड़ेती के महादेव, बड़ौली, पौण, पपदेव में तेंदुए का आतंक बना हुआ। वन विभाग की टीम सुकौली में पहले से ही लोगों को जागरूक कर अकेले बाहर नहीं निकलने की अपील कर रही है। वाहन से लाउडस्पीकर के जरिये लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है। जिले में चार दिन के भीतर तेंदुए के हमले से मौत की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed