{"_id":"609ec2b08ebc3ecd880e75f7","slug":"death-by-covid-in-pithauragrh-pithoragarh-news-hld4243725119","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मई माह में बढ़ गया मौतों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मई माह में बढ़ गया मौतों का आंकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले में मई में कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। जिले में कोरोना से 31 दिसंबर तक 44 मौतें हुईं थीं। सीमांत में फरवरी तक तक सही स्थिति रही। 26 फरवरी तक 49 लोगों की संक्रमण से मौत हुई।
12 मई तक कुल 95 लोगों की मौत हुई है। इसमें मई में ही 37 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 15 से अधिक संक्रमितों को रेफर किया जा चुका है।
कोरोना की दूसरी लहर में सीमांत के लोगों पर मई भारी पड़ रहा है। जिले में एक मई तक 105219 लोगों की जांच की गई। इनमें से 4228 संक्रमित मिले।
सक्रिय मामले 820 रहे। 357 लोग होम आइसोलेट थे। 59 बेस अस्पताल, 53 जिला अस्पताल कोविड केयर सेंटर, 351 अन्य स्थानों में आइसोलेट थे, जबकि 57 लोगों की मौत हुई थी।
837 सैंपल भेजे गए थे। 12 मई को जिले में 116562 जांच की गई। इनमें से कुल 5756 संक्रमित मिले। सक्रिय मामले 1352 हैं, जबकि 4309 लोगों ने कोरोना को मात दी।
विज्ञापन
इस दिन तक जिला अस्पताल में 60, बेस में 110, 782 होम आइसोलेशन और 401 अन्य स्थानों पर आइसोलेट थे। 30 अप्रैल को 104283 की सैंपलिंग हुई। इनमें कुल 4060 संक्रमित रहे। सक्रिय मामले 692 थे। 56 लोगों की मौत संक्रमण से हुई थी।
दिसंबर तक थीं 44 मौतें
पिथौरागढ़। सीमांत में पिछले साल 31 दिसंबर तक 47 लोगों की मौत हुई थी। 31 दिसंबर तक 68760 की सैंपलिंग की गई। इनमें से 3012 संक्रमित मिले। 202 सक्रिय मामले रहे।
2766 लोग स्वस्थ होकर घर गए। 686 होम क्वारंटीन थे जबकि 14 संक्रमित जिला अस्पताल, 98 होम आइसोलेट, 82 अन्य स्थानों पर आइसोलेट थे। वहीं 26 फरवरी को 49 लोगों की मौत कोरोना की पहली लहर से हुई।