फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Danger in Ghatakhola

घटखोला में खतरा बरकरार

Fri, 07 Jul 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Fri, 07 Jul 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Danger in Ghatakhola
धारचूला-तवाघाट रोड पर घटखोला के पास कीचड़ से पटी सड़क - फोटो : अमर उजाला

धारचूला-तवाघाट मार्ग पर घटखोला के पास बृहस्पतिवार को हुए भीषण हादसे के बाद भी सड़क से मलबा और पहाड़ी पर लटके बोल्डरों को हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। प्रशासन ने सीमा सड़क संगठन, वाहन चालकों से कह दिया है कि वह इस इलाके में अपनी जिम्मेदारी पर ही आवाजाही करें। प्रशासन का मानना है कि घटखोला की पहाड़ी पर सड़क निर्माण के दौरान निकला मलबा, पत्थर किसी भी समय फिर से गिर सकते हैं। घटखोला के पास सड़क कीचड़ से पटी है। उसमें वाहन चलाना और पैदल चलना संभव नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


धारचूला-तवाघाट मार्ग की देखरेख सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) करता है। बीआरओ के साइड इंचार्ज विशन सिंह पिंगल ने बताया कि प्रशासन ने अपने जोखिम पर ही काम करने की हिदायत दी है। ऐसे में बीआरओ भी मजबूरी में आ गया है। हालांकि मुख्य स्थल से हटकर कुछ स्थानों पर शुक्रवार को मलबा हटाने का काम जारी रखा गया, लेकिन जिस स्थान पर घटना हुई वहां पर कोई काम नहीं किया गया है। एसडीएम आरके पांडे का कहना है कि घटखोला में अभी स्थिति सामान्य नहीं है। मौसम ठीक होने के बाद ही मलबा हटाने का काम किया जाएगा। 
विज्ञापन


मलबे से पेयजल योजना ध्वस्त
घटखोला के पास निर्माणाधीन सड़क का मलबा गिरने से 14 लाख रुपये में बनी खोतिला पेयजल योजना ध्वस्त हो गई है। खोतिला गांव में पेयजल का गंभीर संकट पैदा हो गया है। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने कहा कि लापरवाह विभाग और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैकड़ों पेड़ मलबे की चपेट में
वन विभाग ने पीएमजीएसवाई पर 6.5 लाख रुपये के मुआवजे का दावा किया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मलबे से सैकड़ों पेड़ नष्ट हो गए हैं। पीएमजीएसवाई मलबा अन्यत्र फेंकने के बजाय पहाड़ी से नीचे को लुढ़का देता है। इससे छोटे पौधे नष्ट हो गए हैं।


पांचों शवों का पोस्टमार्टम हुआ
घटखोला हादसे में मरे पांचों लोगों के शवों का शुक्रवार को पिथौरागढ़ से आई डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। मृतकों में तीन लोग नेपाल के थे। उनके शव शनिवार को नेपाल ले जाए जाएंगे, जबकि जुम्मा निवासी चालक और एक अन्य मृतक का शव उनके परिजनों को सौंप दिया है। एसडीएम आरके पांडे और तहसीलदार आईबी मल पोस्टमार्टम के समय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed