फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Damage to green vegetables

पाले से हरी सब्जियों को नुकसान

Tue, 09 Jan 2018 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 09 Jan 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
Damage to green vegetables
पिथौरागढ़ में पाले से झुलसी हरी सब्जी दिखाता काश्तकार - फोटो : अमर उजाला

पाले की मार से इस बार हरी सब्जियों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। इस मौसम में पहाड़ पर पालक, राई, मेथी, धनिया, मूली का काफी उत्पादन होता है। किसानों ने अक्तूबर में यह सब्जियां बो दी थी। इस समय सब्जियों को बाजार में लाने की तैयारी चल रही थी कि पाले की मार से सब्जियां झुलसने लग गई। कुछ लोगों ने पॉलीहाउस में हरी सब्जी के पौधों को पाले से बचाकर रखा है। उनको ही बाजार में बेचा जा रहा है, लेकिन इनकी कीमत बहुत ज्यादा है।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ नगर के आसपास के गांवों में कई लोग हरी सब्जी का उत्पादन कर बाजार में बेचने लाते हैं। इस सीजन में यहां पर हरी सब्जियों की काफी मांग रहती है। दिसंबर और जनवरी में यहां पर हरी सब्जी का कम से कम पांच लाख रुपये का कारोबार होता है। इस बार यह घटकर दो लाख रुपये में सिमटने जा रहा है। बाजार में जो भी स्थानीय सब्जियां आ रही हैं उनकी कीमत बहुत ज्यादा है। इस बार पालक दस रुपये गड्डी मिल रहा है, जबकि पिछले साल तक पांच रुपये में एक गड्डी मिल जाती थी। हरा धनिया भी सात रुपये गड्डी तक पहुंच गया है। पिछले बार तक यह पांच रुपये में मिल जाता था। राई, मेथी के दाम भी इसी अनुपात में बढ़े हैं।
विज्ञापन


प्रगतिशील किसान इकबाल अहमद और दयाकृष्ण पुनेड़ा ने कहा कि इस बार सब्जियों का उत्पादन 50 से 70 फीसदी तक गिर गया है। बारिश न होने से किसानों को ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब सप्ताह में एक दिन बाजार में सब्जी पहुंचा पाना भी संभव नहीं हो रहा है, जबकि पिछले साल तक वह रोज हरी सब्जी लेकर बाजार आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि इस बार मौसम का रुख बदलने से फसलों के साथ-साथ हरी सब्जियों का उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर सब्जियों का उत्पादन 50 फीसदी से ज्यादा गिरा है। लोगों की निर्भरता मैदान की मंडियों से आने वाली सब्जियों पर हो गई है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर बारिश नहीं होती तो भविष्य में बोई जाने वाली सब्जियों के उत्पादन पर भी असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed