फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dabbling debris

धौली में समा रहा सड़क निर्माण का मलबा

Mon, 10 Apr 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, धारचूला (पिथौरागढ़)। ।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, धारचूला (पिथौरागढ़)। । Updated Mon, 10 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dabbling debris
Dabbling debris - फोटो : अमर उजाला

धारचूला (पिथौरागढ़)। ग्लेशियर से निकलने वाली धौली नदी में जगह जगह सड़क निर्माण के दौरान निकला मलबा पटता जा रहा है। निर्माण के काम में लगी एजेंसियों को इस बात की कोई चिंता नहीं है कि मलबे से नदी को कितना नुकसान पहुंचेगा।

विज्ञापन


दारमा घाटी के लिए हो रहे सड़क निर्माण के दौरान कई स्थानों पर नदी मलबे से पट गई है। नदी के किनारे बसे गांव के लोगों को भी नदी के संरक्षण की चिंता नहीं है। इसे लोगों की मजबूरी भी कहा जा सकता है क्योंकि अब तक अधिकांश घरों में शौचालय न बनने के कारण शौच के लिए ज्यादातर लोग नदी के किनारे ही जाते हैं।
विज्ञापन


धौली जब तक आबादी में प्रवेश नहीं करती तब तक उसमें पानी बेहद साफ रहता है। आबादी में प्रवेश करते ही नदी में गंदगी का मिश्रण होने लग जाता है। धौली से ही एनएचपीसी की धौलीगंगा बिजली परियोजना बनी है। तवाघाट में यह नदी महाकाली में मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धौली के किनारे बसे सोबला, दर, बौंगलिंग, नागलिंग, गो, फिलम, मार्छा, सीपू, बोन, सौंग गांवों के पास पहुंचते ही नदी में गंदगी, कचरा भरने लग जाता है। कई स्थानों पर तो लोग इसी नदी का पानी पीने के लिए उपयोग में लाते हैं लेकिन उनको नदी में पट रही गंदगी की चिंता नहीं रहती। इस समय नदी में करीब दस स्थानों पर सड़क निर्माण का मलबा गिर रहा है। बारिश के समय यही मलबा नदी के प्रवाह को तेज करेगा और तबाही की आशंका बढ़ जाएगी। 

धारचूला। स्थानीय निवासी कैलाश रावत का कहना है कि नदियों के संरक्षण के लिए योजना बननी चाहिए। सिर्फ देश की बड़ी नदियों के लिए ही योजनाएं न बनें। जब छोटी नदियां साफ रहेंगी तभी बड़ी नदियों को प्रदूषण से मुक्त रखा जा सकेगा। सरकार को चाहिए कि पहाड़ की नदियों के संरक्षण की योजना बनाए। 

धारचूला। स्थानीय निवासी महेंद्र बुदियाल का कहना है कि नदियों को संरक्षित करने के लिए अभियान चलाने की जरूरत है। जब लोग नदियों का महत्व समझेंगे तभी वह उसमें गंदगी भी नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर जागरूकता का अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए कुछ स्थानीय नौजवानों का सहयोग लिया जाएगा। 


धारचूला। तहसीलदार आईबी मल का कहना है कि नदियों का महत्व समझाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। खुले में शौच की प्रथा बंद करने के लिए अभियान चला हुआ है। कई लोग जानकारी के अभाव में इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। अब बिना शौचालय वाले परिवारों को सूचीबद्ध किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed