फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cylinder leaks flare up

सिलेंडर लीक होने से भड़की आग

Sat, 15 Jul 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 15 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Cylinder leaks flare up
रसोईगैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग में झुलसी जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट - फोटो : अमर उजाला

तिलढुकरी स्थित जिला पंचायत के आवासीय परिसर में रहने वाली भट्यूड़ा की जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट शनिवार सुबह पांच बजे रसोई गैस सिलेंडर लीक होने के बाद लगी आग में झुलस गईं। उनको सरकारी विमान से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। लक्ष्मी भट्ट के पति भाजपा नेता राजेंद्र भट्ट भी आग बुझाने के प्रयास में झुलस गए। आग लगने से दरवाजे, खिड़की और रसोई घर में लगा प्लास्टर उखड़ गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। करीब 35 फीसदी झुलसी लक्ष्मी भट्ट को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उनको दिल्ली भेज दिया गया। उनके साथ उनके पति राजेंद्र भट्ट और बेटी कीर्तिका भी गए हैं।

विज्ञापन


बताया गया है कि सुबह पांच बजे जब लक्ष्मी भट्ट चाय बनाने के लिए रसोई में गई तो उनको पहले से लीक हो रहे गैस सिलेंडर का आभास नहीं हुआ। उन्होंने जैसे ही चूल्हा जलाने के लिए लाइटर जलाया तो रसोई में आग भड़क गई। गनीमत रही कि गैस सिलेंडर फटा नहीं। कमरे में उस वक्त लक्ष्मी भट्ट के पति राजेंद्र भट्ट, बेटी कीर्तिका और बेटा आयुष भी थे। आग बुझाने के प्रयास में यह तीनों भी थोड़ा झुलस गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अस्पताल में जिला पंचायत सदस्य का हाल जानने के लिए कई लोग पहुंचे। राजेंद्र भट्ट ने बताया कि आग बुझाने में वह भी लपटों में घिर गए थे। इधर, राजेंद्र भट्ट के बड़े भाई प्रकाश चंद्र भट्ट ने बताया कि उन्होंने सुबह 5.29 बजे अपने फोन से पुलिस के आपात नंबर 100 पर डायल किया, लेकिन किसी ने भी यह फोन रिसीव नहीं किया। उन्होंने कहा कि आपात घटना के समय लोगों को कहां पर सूचना दी जाए, यह समझ में नहीं आता। लक्ष्मी भट्ट के रिश्तेदार भुवन चंद्र पांडे ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य सामान्य हैं। सिर्फ लक्ष्मी भट्ट की हालत ही गंभीर बनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे वक्त पर यह सावधानी बरतें
- यदि किचन में गैस की दुर्गंध आए तो माचिस, लाइटर न जलाएं
- कमरे की सभी खिड़कियां और दरवाजे खोल दें, ताकि गैस बाहर निकल जाए
- सिलेंडर के ऊपर गीला कपड़ा डाल दें
- हड़बड़ी में कोई काम न करें
- पुलिस के फायरब्रिगेड को तत्काल सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed