{"_id":"9a58d3fd23c6c1f22c4f5ee830a07083","slug":"cycling-club-started-awareness-campaign-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिलिंग क्लब का जागरूकता अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिलिंग क्लब का जागरूकता अभियान शुरू
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
Updated Sat, 11 Apr 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमालयन साइकिलिंग क्लब का जागरूकता अभियान शनिवार से शुरू हो गया है। पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने अभियान दल के सदस्यों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शनिवार को अभियान दल के सदस्य 80 किलोमीटर का सफर तय कर जौलजीबी से बरम होते हुए सेरा पहुंच गए। दल के सदस्य चार दिन में 320 किलोमीटर का सफर तय करेंगे और 8910 फीट की ऊंचाई तक पहुंचेंगे।
श्री खाती ने कहा कि साइकिलिंग के प्रति लोगों को प्रेरित करने की जरूरत है। यदि अधिक से अधिक लोग साइकिल से सफर करें तो पर्यावरण को नुकसान होने से बचाया जा सकता है। साइकिल की सवारी बेहद सुरक्षित रहती है। इसमें आनंद भी ज्यादा आता है। बस साइकिल खरीदने के समय ही खर्च करना पड़ता है। इसके अलावा इसमें किसी खर्च की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने अभियान दल के सदस्यों को शुभकामना दी और उम्मीद जताई कि अधिकांश लोग भविष्य में साइकिलिंग को अपनाएंगे।
हिमालयन साइकिलिंग क्लब के सदस्य सुरेंद्र पंवार ने बताया कि दल में कुल आठ सदस्य हैं। रविवार को दल के सदस्य सेरा से चलकर मुनस्यारी पहुंचेंगे। 13 अप्रैल को मुनस्यारी से चलकर डीडीहाट आएंगे और 14 अप्रैल को दल के सदस्य पिथौरागढ़ वापस पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि कुछ नए रूटों की भी तलाश की जा रही है। ताकि साइकिलिंग को साहसिक खेलों से जोड़ा जा सके। दल में इमरान खान, वीरेंद्र दरियाल, बासु पांडे, चंद्रमोहन पांडे, जगदीश भट्ट, ललित पंत शामिल हैं। यह सभी लोग साइकिल से ही पूरा सफर करेंगे। रास्ते में यदि किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो इनके साथ एक गाड़ी भी चल रही है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डा. दिनेश धर्मशक्तू ने टीम के सदस्यों को मेडिकल किट प्रदान किया।