फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   cyber thugs have defrauded people of Pithoragarh to the tune of Rs 1 crore For the last three-four years

Pithoragarh: मेहनत की 1 करोड़ रुपये की कमाई साइबर ठगों ने उड़ाई, पीड़ितों में सरकारी कर्मचारी समेत ये है शामिल

Thu, 26 Dec 2024 01:48 PM IST
हीरा मेहरा जीवन वर्ती, संवाद
जीवन वर्ती, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 26 Dec 2024 01:48 PM IST
सार

पिछले तीन-चार सालों से साइबर ठग लोगों के लिए एक समस्या बन चुके हैं। लालच और जानकारी के अभाव में पिथौरागढ़ जिले के लोगों को साइबर ठगों ने करीब एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।

विज्ञापन
cyber thugs have defrauded people of Pithoragarh to the tune of Rs 1 crore For the last three-four years
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में पिछले तीन-चार वर्षों से साइबर ठग लोगों के लिए एक समस्या बन चुके हैं। भय, लालच और जानकारी के अभाव में पिथौरागढ़ जिले के लोगों को साइबर ठगों ने करीब एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। साइबर ठगी का शिकार होने वालों में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी, सरकारी कर्मचारी और बैंक अधिकारी भी शामिल हैं।

जागरूकता की कमी के चलते साइबर ठग लोगों की गाढ़ी कमाई लूट रहे हैं। सीमांत जिला पिथौरागढ़ में जनवरी से अब तक साइबर ठगी के 662 मामले आए है। इसमें डिजिटल अरेस्ट के 19, ऑनलाइन गेमिंग के 23, फोटोज को अश्लील बनाकर वायरल करने के 39, फर्जी अधिकारी बनकर ठगी के 94 और ऑनलाइन निवेश के 142 मामले सहित अन्य मामलों में करीब एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है। इनमें से साइबर पुलिस ने करीब 24 लाख रुपये की धनराशि वापस भी करवा दी है।

विज्ञापन

साइबर सेल के प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि साइबर ठरों की बड़ी टीम इस मंच में सक्रिय रहती है, जो प्रतिदिन लाखों प्रोफाइल का विश्लेषण करती है। इंटरनेट मीडिया में डाले गए पोस्ट, फोटो और वीडियो से साइबर अपराधी व्यक्ति का पिछला रिकार्ड और उसकी वित्तीय स्थिति का अंदाजा लगाते हैं। जिले में सबसे अधिक ठगी के मामले निवेश और फर्जी पुलिस के डिजिटल अरेस्ट होने के नाम पर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर ठगी के लिए सावधानी बहुत जरूरी
इंटरनेट मीडिया पर लुभावने वाले विज्ञापनों के झांसे में आकर लोग ठगी के शिकार बना रहे हैं। लुभावने और धन दोगुना करने वालों के झांसे में फंसे तो साइबर ठग आपका खाता खाली कर देंगे। व्यक्तिगत और बैंक संबंधी जानकारी से किसी भी साझा न करें। व्हाट्सएप और संदेश में आने वाले लिंक न खोलें। सतर्कता ही साइबर ठगी का सबसे अच्छा बचाव है।

साइबर ठग नए-नए तरीके से लोगों को ठग रहे हैं। ज्यादातर लोग लालच और डर के कारण ठगी के शिकार हो रहे हैं। साइबर ठगी से बचने का सबसे सही तरीका जागरूकता है।
- रेखा यादव, एसपी पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed