फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Curfew extended till 27 due to panic of leopard

तेंदुए की दहशत के चलते 27 तक बढ़ाया कर्फ्यू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Curfew extended till 27 due to panic of leopard
पिथोरागढ़ में लगे नाईट कर्फ्यू के बाद तेंदुए की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम।
पिथौरागढ़। प्रशासन ने नगर में तेंदुए के बढ़ते आतंक को देखते हुए अधिकतर क्षेत्रों में 22 सितंबर को नाइट कर्फ्यू लगा दिया था। बृहस्पतिवार को डीएम डॉ. आशीष चौहान के आंशिक संशोधन करते हुए पौंण, पपदेव, बजेटी, जीआईसी, चंडाक सड़क और रई क्षेत्र में 27 सितंबर तक रात के आठ बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया है। नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नाइट कर्फ्यू का प्रचार प्रसार करने के लिए थाना कोतवाली, वन विभाग, आपदा प्रबंधन अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। संवाद
विज्ञापन

सात गांव के साथ ही चंडाक क्षेत्र में तेंदुए की दहशत
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से सटे सात गांव में पांच हजार से अधिक की आबादी को तेंदुए की दहशत का डर सता रहा है। प्रशासन ने भी लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इन क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू लगाया है। वन विभाग की टीमें नगर से सटे क्षेत्रों में लगातार दिन रात गश्त कर रही हैं। बड़ौली, पौंण, पपदेव, हुड़ेती, बजेटी, सेरा, खड़कोट और चंडाक क्षेत्र में तेंदुए की दहशत फैली है। इसके अलावा रई में भी तेंदुआ दिखाई दे रहा है। बजेटी और रई क्षेत्र में तेंदुआ बेखौफ होकर घूम रहा है। तेंदुए की हरकत लगातार कैमरे में कैद हो रही है।
विज्ञापन

19 सितंबर की रात बजेटी के पाटा में तेंदुआ आठ साल की मानसी को घर के दरवाजे से उठाकर ले गया। 20 सितंबर को उसका शव बरामद हुआ था। घटना के बाद से लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गए हैं। प्रशासन ने तेंदुए की दहशत को देखते हुए क्षेत्र में नाइट कर्फ्यू लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed