{"_id":"5e51604a8ebc3ef397645cb2","slug":"cultural-programs-boom-in-melapani-shiva-festival-pithoragarh-news-hld374686119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेलापानी शिव महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेलापानी शिव महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन
मेलपानी महोत्सव में उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
देवलथल मेलापानी में दो दिवसीय शिव महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है। महोत्सव का विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया गया। इस दौरान महिलाओं ने क्षेत्र में कलश यात्रा भी निकाली।
शनिवार को महोत्सव का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक विशन सिंह चुफाल और भाजपा महामंत्री महिमन सिंह कन्याल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने एक से बड़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नेपाल से आए कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।
महोत्सव में एसवीएम पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्यालय देवलथल, प्राथमिक विद्यालय सौ गांव, उड़ई, विवेकानंद देवलथल, जूनियर स्कूल उड़ई ने सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण के लिए इस तरह के मेलों का आयोजन बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने महोत्सव के सफल संचालन में हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष शंकर सिंह सामंत ने कहा कि दो दिवसीय महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों से आए सांस्कृतिक दल कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए लोगों का आभार प्रकट किया।
उड़ई सड़क में हॉटमिक्स कराने की मांग को विधायक के दिया ज्ञापन
पिथौरागढ़। शिव महोत्सव में पहुंचे विधायक विशन सिंह चुफाल को लोगों ने कारगिल शहीद मेलपानी-उड़ई सड़क पर हॉटमिक्स कराने की मांग को लेकर पत्र दिया। पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि वो लंबे समय से इस सड़क में हॉटमिक्स कराने की मांग कर रहे हैं बावजूद इसके उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इस दौरान विधायक ने शीघ्र हॉटमिक्स कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान महेंद्र सामंत, प्रदीप बसेड़ा, विक्रम बसेड़ा सहित कई लोग मौजूद रहे।