फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cultural news in district.

Pithoragarh News: ढोल-नगाड़ों के साथ लगे मल्लिकार्जुन महादेव के जयकारे

Fri, 15 Nov 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 15 Nov 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Cultural news in district.
अस्कोट (पिथौरागढ़)। श्री मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में रात्रि मेला संपन्न हो गया है। सायंकालीन आरती के बाद विभिन्न क्षेत्रों से आई जातों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मल्लिकार्जुन महादेव के जयकारे के साथ सात बार परिक्रमा की। मंदिर रात भर महादेव के उद्घोष और भजन-कीर्तन से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

नेपाल के पंतपाली, महेंद्र नगर, झूलाघाट, सांवली सेरा, बगड़ीहाट, देवल, खोलिया गांव, हिनकोट के साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्र से बाहर रह रहे लोग में चतुर्दशी पर्व पर होने वाले जागरण में पहुंचे। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था की। पंडित नारायण दत्त पंत ने जलाभिषेक कर रुद्री पाठ किया। कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार की सुबह भोलेनाथ को नैवेद्य अर्पित कर प्रसाद वितरण किया गया। रात्रि मेले को संपन्न कराने में मंदिर समिति के उपाध्यक्ष तेज बहादुर पाल, कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह पाल, मणपति फकीर सिंह धामी, नवीन उपाध्याय, सूर्यदास सूर्यवंशी, बाबा जगन्नाथ गिरि, प्रदीप पाल, धरम धामी, कल्याण चंद्र आदि ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed