फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   cultural activities in pithoragarh

सोरघाटी में बिखरी सांस्कृतिक छटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
cultural activities in pithoragarh
पिथौरागढ़ में बाल मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सोरघाटी में नगरपालिका की ओर से आयोजित चार दिनी बाल मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है। मेले में 30 विद्यालयों के करीब 1500 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बुधवार की शाम सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. गुरुकुलानंद सरस्वती, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रेमा सेन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह महरा और समाज सेवी प्रकाश जोशी ने किया। डॉ. सरस्वती ने कहा कि बाल मेला पीढ़ियों को संस्कारित करने वाला है। इससे बच्चों के मन में अपनी बोली और भाषा के प्रति अनुराग बढ़ेगा।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने कहा कि बाल मेले के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। कहा कि बाल कलाकारों ने अपने अंदर छुपी प्रतिभा का शानदार मंचन किया। लोहाघाट से आए कला दर्पण के कलाकारों ने रुमझुमा जोग्याण, तिले धारु बोला, फ्यूंलड़िया, संस्कार सांस्कृतिक कला मंच अल्मोड़ा ने गोरखा चेली भागुली गीतों से समा बांध दिया। बाल मेले का संचालन स्कूली बच्चों की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर ईओ मनोज दास, सभासद वसंत कुमार, किशन खड़ायत, दिनेश कापड़ी, दिनेश सौन, नीरज कुमार, कोमल बाल्मीकि, राधिका लुंठी, सरस्वती मखौलिया, राधा सूंठा, भावना नगरकोटी, हेमा साही, रविंद्र बिष्ट, विजेंद्र महर, अनिल जोशी, अनिल माहरा, कमल पांडेय, पवन माहरा, ललित मोहन, राजेश शर्मा, उमेश अवस्थी, एनबी पांडेय, कै. दीवान सिंह वल्दिया, जनार्दन उप्रेती, ललित शौर्य समेत दर्शक मौजूद रहे।
--
इन स्कूलों ने किए कार्यक्रम
पिथौरागढ़। बाल मेले में बुधवार की रात ओक लैंड एकेडमी, जूूूहा गैठना, नार्थ राइड, ग्रीनवैली, आरसी पब्लिक स्कूल, मानस विहार, मंडप, बालिका इंटर कालेज, निखिलेश्वर, एसडीएस के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
--
मई-जून में होगा पिथौरागढ़ महोत्सव
पिथौरागढ़। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने कहा कि बाल मेला अपने उद्देश्य में सफल रहा है। बताया कि मई-जून में 11 दिनी पिथौरागढ़ महोत्सव का भव्य आयोजन देव सिंह मैदान में किया जाएगा। इसमें सीमांत जिले की विभिन्न क्षेत्रों में मुकाम हासिल करने वाली महान प्रवासी हस्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू की जा रही हैं।

--
व्यापार संघ सचिव ने कहा नहीं हुई वार्ता
पिथौरागढ़। व्यापार संघ सचिव संतोष सिंह बिष्ट ने कहा है कि मेले में स्थानीय व्यापारियों की दुकानें लगाने के लिए उनकी सभासद किशन खड़ायत और दिनेश सौन से कोई वार्ता नहीं हुई। कहा है कि यदि पालिका ने मेले में दुकानें लगाने का अनुरोध किया होता तो इसके लिए लिखित रुप में व्यापार संघ को दिया जाता लेकिन ऐसा नहीं किया गया। कहा कि बाहरी व्यापारियों द्वारा मेले में दुकानें लगाने का विरोध भविष्य में भी जारी रहेगा।

पिथौरागढ़ में बाल मेले में फूलों की होली खेलते  कलाकार।  अमर उजाला

पिथौरागढ़ में बाल मेले में फूलों की होली खेलते कलाकार। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed