फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Crysis of Vegitables in Pithauragarh Marcket

पिथौरागढ़ में बाजार सब्जी की होने लगी किल्लत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Crysis of Vegitables in Pithauragarh Marcket
पिथौरागढ़ गांधी चौक में खाली सब्जी की दुकान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले में भारी बारिश के बाद सब्जी की भी बाजार में किल्लत होने लगी है। सड़क बंद होने से एनएच पर कई जगह सब्जी के वाहन फंसे हैं। हालांकि मौसम साफ होने के चलते स्थानीय काश्तकारों ने गांधी चौक में सब्जी की दुकान लगाकर लोगों को राहत दी है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर के लोगों केे दुकानों में ताजी सब्जियां नहीं मिलीं। सब्जी का पुराना स्टॉक ही लोगों के लिए उपलब्ध है। सड़क बंद होने से टमाटर का भाव लोगों को मुंह चिढ़ा रहा है। लोग टमाटर ढूंढते-ढूंढते थक गए लेकिन बाजार में टमाटर नहीं मिल रहे हैं। जहां मिल भी रहा है तो वहां दाम 80 या उससे अधिक है। बाजार में प्याज भी खत्म होने लगा है। वर्तमान में इसका भाव 60 से 80 रुपये प्रति किलो चल रहा है।
विज्ञापन

सड़क बंद होने के चलते कई सब्जी के वाहन नगर में नहीं पहुंचे, जिससे कई सब्जी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। एनएच पर जगह-जगह सब्जी के कई वाहन फंसे हैं। इनमें 500टन से अधिक सब्जी है। बाजार में बंद गोभी, लौकी, शिमला मिर्च और स्थानीय हरी सब्जी लोगों को खाने को मिल रही है। हालांकि इनके दामों में भी उछाल नहीं आया है। व्यापारियों ने बताया कि सब्जी के वाहन आने के बाद सब्जियों के दाम बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1200 हुआ गैस का बैकलॉग
पिथौरागढ़। सड़क बंद होने से गैस का बैकलॉग 1200 पहुंच गया है। अगर सड़क नहीं खुली दो बैकलॉग की संख्या दोगुनी हो सकती है। गैस प्रबंधक ऊषा राणा ने बताया बुधवार को नगर क्षेत्र में एक वाहन से रसोई गैस सिलिंडर बांटे गए। सड़क बंद होने से पांच रसोई गैस सिलिंडर के वाहन रास्तों में फंसे हैं। अगर सड़क खुल जाती है तो गैस वितरण में किसी प्रकार की दिकक्त नहीं होगी।

पेट्रोल-डीजल की हो सकती है किल्लत
पिथौरागढ़। सड़क बंद होने से पेट्रोल-डीजल के वाहन भी रास्ते में फंसे हैं। ऐसे में अगर सड़क नहीं खुली तो पेट्रोल-डीजल भराने के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि बुधवार को नगर के पेट्रोल पंपों में स्थिति सामान्य दिखी। मगर पेट्रोल की खपत ज्यादा होने से शाम तक इसकी कमी होने की आशंका बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed