{"_id":"64da6dd83607e9e44004ce96","slug":"cross-country-in-pithoragarh-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-3244-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जीवन और सपना बने क्रॉस कंट्री विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जीवन और सपना बने क्रॉस कंट्री विजेता
Mon, 14 Aug 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्टेडियम में क्राॅस कंट्री दौड़ हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिला क्रीड़ाधिकारी। संवा
पिथौरागढ़। स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर ओपन बालक और बालिका वर्ग की जिला स्तरीय क्राॅस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। बालक वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ में जीवन और बालिका वर्ग में सपना प्रथम रहीं।
शनिवार को स्टेडियम में ओपन बालक वर्ग की 3.5 किमी क्रॉस कंट्री दौड़ को जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह और अंतरराष्ट्रीय धावक माया कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में जीवन सिंह प्रथम, जगदीश भट्ट द्वितीय, सुखजिंदर सिंह तृतीय, नरेंद्र कार्की चौथे, लोकेश सामंत पांचवें, आशीष उप्रेती छठे स्थान पर रहे। ओपन बालिका वर्ग की तीन किमी क्राॅस कंट्री दौड़ में सपना प्रथम, काजल द्वितीय, मोनिका जोशी तृतीय, रिया राणा चौथी, कोमल लोहिया पांचवीं, कोमल छठे स्थान पर रहीं। विजेताओं को 15 अगस्त को रामलीला मैदान सदर में सम्मानित किया जाएगा।
सागर, माया, आदित्य बने क्राॅस कंट्री दौड़ विजेता
लोहाघाट (चंपावत)। खेल विभाग की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न वर्गों में क्राॅस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें सागर, माया, आदित्य ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी अशोक सिंह अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग की ओपन 10 किमी दौड़ में सागर सिंह, अमित कुमार, आशीष जोशी, विवेक जोशी, लखन प्रकाश, विपिन ओली पहले छह स्थान पर रहे। महिला ओपन वर्ग की पांच किमी दौड़ में माया उपाध्याय, सलोनी महर, शिखा विश्वकर्मा, देवीना कन्याल, अनामिका बिष्ट, शीतल चंद, जूनियर बालक वर्ग में आदित्य धोनी, हर्षित चौधरी, अभिषेक कुमार, निहाल सिंह, एकलव्य मेहता, नीरज कुमार पहले छह स्थान पर रहे। डॉ. केके पुनेठा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजन में नरेंद्र सिंह अधिकारी, जीवन राय, प्रदीप जोशी, प्रदीप बोरा, आनंद सिंह, नितेश ढेक, संजय नाथ, प्रह्लाद मेहता आदि ने सहयोग किया।