फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Crisis on the village of Coonuda of Munasariya

मुनस्यारी के कोट्यूड़ा गांव पर संकट

Wed, 12 Jul 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Wed, 12 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Crisis on the village of Coonuda of Munasariya
मुनस्यारी के कोट्यूड़ा गांव में खतरे की जद में आया मकान - फोटो : अमर उजाला

भूस्खलन से मुनस्यारी का कोट्यूड़ा गांव खतरे में आ गया है। गांव में जमीन दरक रही है। गांव के 21 मकान खतरे से घिर गए हैं। राजस्व टीम मौके का मुआयना कर रही है। प्रभावित लोग विस्थापन की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से कोट्यूड़ा गांव के वजूद को खतरा पैदा हो गया है। गांव में कई स्थानों पर जमीन दरक गई है। इससे गांव के अधिकांश मकान खतरे की जद में आ गए हैं। गांव के कुंदन सिंह पुत्र आन सिंह, गंगा सिंह पुत्र लछम सिंह, दीवान सिंह पुत्र लक्षम सिंह, पुष्कर सिंह पुत्र धरम सिंह, गंगा सिंह पुत्र रुद्र सिंह, राजेंद्र सिंह पुत्र रमेश सिंह, किशन सिंह पुत्र कल्याण सिंह, हयात सिंह पुत्र खुशाल सिंह, मनोहर सिंह पुत्र श्याम सिंह, त्रिलोक सिंह पुत्र प्रेम सिंह, गोविंद सिंह पुत्र प्रेम सिंह, नरेंद्र सिंह पुत्र धरम सिंह, लाल सिंह पुत्र शेर सिंह, शेर सिंह पुत्र पुष्कर सिंह, रुद्र सिंह पुत्र खुशाल सिंह, राजेंद्र सिंह पुत्र कुंदन सिंह, डेबिट सिंह पुत्र दुर्गा सिंह, महिमन सिंह पुत्र रतन सिंह, मनोज कुमार पुत्र कुंदन सिंह, संजीव कुमार पुत्र कुंदन सिंह, इंद्र सिंह पुत्र विशन सिंह के मकानों के लिए खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन


जमीन दरकने से गांव के लोग दहशत में आ गए हैं। प्रभावितों ने खतरे की जद में आए गांव को किसी सुरक्षित स्थान पर बसाने की मांग की है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजस्व दल गांव के निरीक्षण के लिए गया है। राजस्व दल की रिपोर्ट के आधार पर गांव और गांव के लोगों की सुरक्षा के लिए ऐहतियाती कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed