फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth arrested with one kg charas

एक किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Wed, 05 Dec 2018 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 05 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with one kg charas
पिथौरागढ़ में चरस के साथ पकड़ा गया युवक - फोटो : अमर उजाला

एसओजी और पुलिस ने एक किलो चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत जाजरदेवल थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को 2500 रुपये नकद इनाम की घोषणा की है।

विज्ञापन


एसपी आरसी राजगुरु के आदेश पर एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स टीम के नोडल अधिकारी सीओ शेखर चंद्र सुयाल ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स, एसओजी और जाजरदेवल की पुलिस ने पंडा नौला के पास संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक से पूछताछ की।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान युवक के पास से एक किलो चरस बरामद की गई। युवक ने अपना नाम अनिल कोश्यारी (19) निवासी ग्राम उच्छेती, मुनस्यारी बताया। टीम में एसओजी प्रभारी प्रकाश मेहरा, नरेंद्र कुमार, बलवंत वल्दिया, सत्येंद्र सुयाल, मनमोहन भंडारी, राजकुमार, संदीप चंद, अरविंद कुमार, हेम चंद्र सिंह आदि शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती की तैयारी कर रहा था आरोपी युवक
पिथौरागढ़। एक किलो चरस के साथ पकड़ा गया अनिल कोश्यारी नगर में किराए पर रहकर सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसने वर्ष 2016 में एक पब्लिक स्कूल से इंटर की परीक्षा पास की। अनिल के सिर पर पिता का साया नहीं होने और नगर में किराए पर रह कर उसके खर्चे पूरे नहीं हो पा रहे थे। उसने पुलिस को बताया कि वह मुनस्यारी से चरस लेकर उसे बेचने के लिए लाया था।


इस वर्ष अब तक 11 किलो चरस बरामद
पिथौरागढ़। पुलिस ने इस वर्ष अब तक 12 मामलों में इतने ही आरोपियों से 11.314 किलो चरस बरामद की है। इसके साथ ही 16.77 ग्राम स्मैक भी बरामद की गई है। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और नशे के व्यापार में इनकी संलिप्तता से पुलिस के साथ ही सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी बेहद चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed