{"_id":"98e1c1b01de23866854d71b8ff274dbc","slug":"woman-died-after-falling-from-the-hill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहाड़ी से गिरकर महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 15 Nov 2015 04:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तहसील के खुमती गांव निवासी एक महिला की खाई में गिरकर मौत हो गई। वह रविवार सुबह घर के पास के जंगल से घास लाने गई थी। उसी दौरान पर फिसलकर खाई में गिर गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया है। धारचूला और मुनस्यारी क्षेत्र में पिछले दो महीने के भीतर छह महिलाओं की घास लाते समय खाई में गिरकर मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी बलवंत कांबोज ने बताया कि खुमती गांव की कुसमा देवी (52) पत्नी महेंद्र सिंह घास लेने के लिए जंगल गई थी। उसी दौरान फिलकर वह खाई में जा गिरी। कुसमा के सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ में घास लेने गई महिलाओं ने मृतका के पति को घटना की जानकारी दी। गांव के गोपाल सिंह समेत अन्य लोगों ने शव को खाई से बाहर निकाला। प्रधान विमला देवी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जाएगा। घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मचा है। यह परिवार पशुपालन कर आजीविका चलाता है।
विज्ञापन