फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two shops were burned at midnight

आधी रात को जल उठीं दो दुकानें

Sat, 17 Oct 2015 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 17 Oct 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
नगर के सिमलगैर बाजार में शुक्रवार आधी रात के बाद आग लगने से लाखों रुपये का फर्नीचर जल गया। एक मोटरसाइकिल भी आग की भेंट चढ़ गई। दुकान में रखे फ्रिज, वाशिंग मशीन, अलमारी समेत अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गए। घटना की जानकारी रात 1.30 बजे हुई। जब दुकान की ऊपरी मंजिल में सो रहे मजदूरों को दुकान से आग से उठ रही लपटों और धुएं का आभास हुआ। तत्काल उन्होंने दुकान के मालिक को जानकारी दी। रात में फायरब्रिगेड की टीम अग्निशमन अधिकारी दलीप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि सौभाग्य से फायर हाइड्रेंट में पर्याप्त पानी मिल गया था, इस कारण ज्यादा दिक्कत नहीं आई।
विज्ञापन

दुकान स्वामी शिवा इंटरप्राइजेज के मालिक दिनेश चंद्र पांडे और नीलकंठ स्टील फर्नीचर के मालिक मोहन चंद्र जोशी ने दोनों प्रतिष्ठानों में 12 लाख रुपये का सामान नष्ट होने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अलावा मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद बताया कि आग शार्ट-सर्किट से लगी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी जीएल कोहली, कोतवाल गणेश सिंह सामंत ने भी मौके का मुआयना किया। फायरब्रिगेड की टीम में एलडी उपाध्याय, जगदीश तिलारा, सुनील जोशी, जयप्रकाश, राजेंद्र जोशी, दीवान सिंह शामिल थे। बताया गया कि दुकानों में दिवाली और नवरात्र को देखते हुए भारी मात्रा में सामान भरा हुआ था।
विज्ञापन



किसी दुकान में सुरक्षा के मानक नहीं
 फायरब्रिगेड की टीम का कहना है कि किसी भी दुकान में आग से बचाव के उपाय नहीं हैं। शार्ट-सर्किट से बचने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। ज्यादातर मौकों पर शार्ट-सर्किट से ही आग लगती है, लेकिन व्यवसायी इसके प्रति लापरवाह बने रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बड़े वाहन खड़े रहने से आई दिक्कत
सिमलगैर बाजार में शुक्रवार रात फायरब्रिगेड के वाहन को जाने में दिक्कत हुई, क्योंकि बाजार में कई ट्रक एवं अन्य बड़े वाहन खड़े थे। आग की घटना के बाद इन वाहनों को हटाया गया, तभी फायरब्रिगेड का वाहन घटनास्थल तक पहुंच सका।



आग से घास के चार लुट्टे जले, बालिका झुलसी
क्वीटी गांव में शनिवार सुबह दस बजे लछीमा देवी के घास के ढेर (लुट्टे) में आग लग गई। देखते ही देखते चार लुट्टे जल गए। इसी स्थान पर खेल रही मनोहर सिंह रावत की आठ साल की बेटी भावना झुलस गई। उसे नाचनी अस्पताल लाया गया है। प्रधान नीमा द्विवेदी ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed