फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two million of the palette are sought from the merchant Dharchula

धारचूला के व्यापारी से मांगी दो लाख की रंगदारी

Wed, 28 Jan 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 28 Jan 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
एक व्यापारी को दो लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाला पत्र मिला है। साथ ही पत्र में यह भी लिखा है कि यदि इसकी जानकारी पुलिस को दी तो जान से मार देंगे। मुख्य बाजार के व्यापारी हरजीत सिंह सरदार को दुकान के अंदर यह पत्र मिला। समझा जाता है कि कुछ शरारती तत्वों ने इस पत्र को किसी समय उनकी दुकान में छोड़ दिया होगा। पत्र में कोई नाम और पता नहीं है। व्यापारी को धमकी भरा पत्र मिलने से व्यापारियों में रोष फैल गया और थाना प्रभारी से मिलकर तत्काल इसका खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन

हरजीत सिंंह सरदार के अनुसार उनको यह पत्र दुकान के अंदर मिला। उन्होंने पत्र मिलने की जानकारी व्यापार संघ के पदाधिकारियों और पुलिस को दी। थाना प्रभारी रोहताश सागर ने दुकान का निरीक्षण करने के बाद बताया कि व्यापारी की दुकान में जितने भी कर्मचारी हैं, उनमें से किसी का सत्यापन नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा कि व्यापारी को मिले पत्र के आधार पर छानबीन शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, कैलाश रावत, प्रकाश गुंज्याल, ब्लाक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर, अब्दुल कलाम आदि ने थाने में जाकर पुलिस से तत्काल इसके खुलासे की मांग की। व्यापारियों ने यह भी कहा है कि 1998 में इनरलाइन (पहले धारचूला इनरलाइन एरिया में आता था, जहां रहने के लिए बाहरी लोगों को अस्थायी परमिट लेना होता था) में आवाजाही पर प्रतिबंध हटने के बाद धारचूला में कई इलाकों के लोग बेखौफ आकर रहने लगे हैं। आशंका है कि इससे भी आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed