{"_id":"79c648f081eb6f0f641c7e20716adee6","slug":"tractor-in-ditch-dropped-killing-two-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरा ट्रैक्टर, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाई में गिरा ट्रैक्टर, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 27 Nov 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन मिलम-मुनस्यारी मार्ग पर जिमिघाट से थोड़ा आगे चिलमधार के पास शुक्रवार अपरान्ह 1.30 बजे सड़क निर्माण के काम में लगा एक ट्रैक्टर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक और ऑपरेटर की मौत हो गई। शवों को खाई से निकालने के लिए देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी हरेंद्र नेगी के नेतृत्व में एक टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
ट्रैक्टर चालक बसंत सिंह मेहरा (23) और ऑपरेटर संजू शाही (26) ट्रैक्टर से जिमिघाट से आगे जा रहे थे तभी चिलमधार के पास एक मोड़ पर ट्रैक्टर असंतुलित होकर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक पिथौरागढ़ और ऑपरेटर दार्जिलिंग का रहने वाला था। उनका पूरा पता नहीं मिल पाया है। ये दोनों सीमा सड़क संगठन की ओर से रोड बनाने के लिए नियुक्त एबीसीआई कंपनी में काम करते थे। ऑपरेटर संजू शाही मुनस्यारी में अपनी पत्नी बबीता और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने बताया कि देर शाम तक शवों को खाई से निकालने में कामयाबी नहीं मिल पाई थी, क्योंकि खाई से ऊपर आने में खड़ी चट्टान है।