फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Those parents raised pyre unburnt zombies

मायके वालों ने चिता से उठाई अधजली लाश

Tue, 01 Mar 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजालाबैतड़ी/झूलाघाट /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजालाबैतड़ी/झूलाघाट /पिथौरागढ़ Updated Tue, 01 Mar 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन

नेपाल के बैतड़ी जिला अंतर्गत गिरेगाड़ा वार्ड नंबर पांच में एक विवाहिता

विज्ञापन
की हत्या के मामले में उसके पति, ससुर और सास को गिरफ्तार किया गया है। मायके वालों ने जलती चिता से लाश को खींच लिया और पोस्टमार्टम के लिए बैतड़ी जिला मुख्यालय पहुंचा दिया। इस सनसनीखेज घटनाक्रम की यहां बड़ी चर्चा है।

 गिरेगाड़ा गांव में गुनी चंद (22) पत्नी धनी चंद की रविवार को आकस्मिक मौत हो गई। ससुरालवालों ने महिला के मायके जैबलकटिया गांव में उसके परिजनों को यह सूचना दे दी कि गुनी चंद ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही मृतका के पिता गोपी चंद और अन्य लोग गिरेगाड़ा गांव पहुंच गए। तब तक गुनी चंद के शव को चिता में रखकर आग लगा दी गई थी। मृतका के पिता गोपी चंद तथा अन्य लोगों ने चिता से लाश खींच ली और पुलिस को सूचना दे दी। नेपाल पुलिस के प्रहरी निरीक्षक लक्ष्मण शाही ने बताया कि गोपी चंद ने मृतका के पति धनी चंद, ससुर जय चंद और सास जानकी चंद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखाई है।

इसी आधार पर मंगलवार देर शाम तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। गुनी चंद के सिर और मुंह पर चोट के गंभीर निशान मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed