{"_id":"5bfd78bcbdec2241742bd2b0","slug":"thieves-break-temple-locks","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने मंदिर, घरों के ताले तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने मंदिर, घरों के ताले तोड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
चोरों द्वारा खंगाला गया मंदिर का सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने पापला गांव में एक ही रात में मंदिर और कई घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना राजस्व क्षेत्र की है। चोरी की घटना से लोगों में दहशत पैदा हो गई है।
विज्ञापन
पापला (रोड़ीपाली) गांव निवासी दीपक चंद पुत्र जगमोहन चंद ने राजस्व उप निरीक्षक को सौंपी तहरीर में कहा है कि चोरों ने सोमवार रात गांव के गोपांचल देवता के मंदिर का ताला तोड़कर तांबे के बर्तन चुरा लिए। उनके मकान के साथ ही गोदावरी देवी पत्नी दीवान चंद के घर के भी ताले तोड़कर सामान और 22000 रुपये की नकदी चुरा ली। उन्होंने बताया कि चोर ताबे के बर्तनों को ही ले गए हैं।
विज्ञापन
सोमवार को इन दोनों घरों में कोई नहीं था। वहीं, धार्मिक स्थल और घरों से चोरी की घटना से गांव के लोगों में रोष है। उन्होंने घटना की जांच कर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। राजस्व उप निरीक्षक मनोज कुमार ने मंगलवार को गांव पहुंचकर घटना का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि घटना की पड़ताल की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन