{"_id":"b164fa00fd46314b1fd6d08d119739c1","slug":"the-car-falls-into-ditch-the-wedding-a-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों की कार खाई में गिरी, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों की कार खाई में गिरी, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़, उत्तराखंड
Updated Wed, 28 Jan 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट के बेड़ा गांव से मेलडुंगरी गांव को लौट रहे बारातियों की कार मंगलवार की रात यहां से तीन किलोमीटर आगे गुड़ौली के पास खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। उनको प्राथमिक उपचार के बाद रात ही में अस्पताल से छुट्टी दे गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रमेश चंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मेलडुंगरी गांव से एक बारात बेड़ा गांव गई थी। बारात एक दिवसीय थी। कुछ बाराती एक कार से लौट रहे थे। कार को मेलडुंगरी निवासी जगदीश चंद्र जोशी (54) चला रहे थे। गुड़ौली के पास कार एक मोड़ पर असंतुलित होकर करीब 50 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जगदीश चंद्र जोशी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पीछे से अन्य वाहनों से आ रहे बारातियों ने खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला। दुर्घटना में मेलडुंगरी निवासी भास्कर जोशी, महादेव जोशी, जीवन जोशी और शिवानी को हल्की चोटें आई। रात ही में घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रात ही में अस्पताल से छुट्टी दे गई। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा ने अस्पताल जाकर घायलों के इलाज में मदद की। मेलडुंगरी निवासी युवा समाजसेवी विपिन जोशी ने बताया कि कार क्षतिग्रस्त हुई है। घटना से पूरे गांव में शोक फैल गया।
विज्ञापन