{"_id":"6c342abdb531a021a16249b5f2f66489","slug":"soldier-s-wife-took-a-leap-into-the-canal-with-two-sons-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी की पत्नी ने दो बेटों के साथ नहर में लगाई छलांग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी की पत्नी ने दो बेटों के साथ नहर में लगाई छलांग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 10 Feb 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
एक फौजी की पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ एनएचपीसी की पावर चैनल (नहर) में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि महिला नहर के किनारे काफी देर तक बैठी रही। इस दौरान उसने बच्चों को चिप्स भी खिलाए और फिर एक ाएक उठी और बच्चों का पकड़कर नहर में कूद गई। घटना स्थल में पहुंचे साहसी तैराक चालक ने कुछ युवकों की मदद से महिला और उसके छोटे पुत्र को तो बचा लिया, लेकिन बड़े पुत्र की डूबने का अंदेशा है। पुलिस की तैराक टीम डूबे हुए बच्चे की तलाश में जुट गई है। महिला और बेटे का सीएचसी खटीमा में उपचार चल रहा है।
मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक महिला अपने दो पुत्रों के साथ सैनिक छावनी के समीप एनएचपीसी पावर चैनल में बने पुल पर पहुंची और तटबंध में कुछ देर बैठने के बाद उसने दोनों पुत्रों के साथ नहर में छलांग लगा दी। इसी बीच एनएचपीसी के डिप्टी मैनेजर (सिविल) पवन कुमार गुप्ता ड्राइवर कैलाश राम के साथ वहां से गुजर रहे थे। महिला को बच्चों के साथ छलांग लगाते देखा तो डिप्टी मैनेजर और उनका चालक कैलाश फौरन मौके पर पहुंचे। अर्द्ध्र बेहोशी की हालत में महिला और उसके पुत्र को डिप्टी मैनेजर पवन कुमार ने अपनी गाड़ी से फौरन एनएचपीसी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सीएचसी खटीमा ले जाया गया। सैलानीगोठ के रमेश और फागपुर के हेमंत प्रकाश ने भी बचाव कार्य में हाथ बंटाया। थानाध्यक्ष पीएस दानू ने बताया कि छलांग लगाने वाली महिला उर्मिला जोशी (30) पत्नी गणेश दत्त जोशी मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली है। पति सेना में है जो इन दिनों छुट्टी पर घर आया है। महिला अपने दो पुत्र दीपक (12) और विवेक (10) के साथ खटीमा के टेड़ाघाट में किराए के मकान में रहती हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के बड़े पुत्र दीपक के नहर में डूबने की आशंका है। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
मां ने हमारे हाथ बांधे और नहर में कूद गई
छोटे बेटे विवेक जोशी (12) ने बताया कि उसे और भाई दीपक (14) को उनकी मां स्कूल से यह कहकर घर लाई कि उन्हें बनबसा से दवा दिलाकर लाएगी। वह अस्पताल न ले जाकर नहर के किनारे ले गई और दोनों के हाथ बांध साथ लेकर नहर में कूद गई। विवेक नोजगे पब्लिक स्कूल में पांचवीं और दीपक छठी कक्षा के छात्र हैं। बताया जाता है कि दंपत्ति में दो दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। अलबत्ता इस संबंध में बच्चों की दादी ने इंकार किया है। मामले की छानबीन बनबसा पुलिस कर रही है।