{"_id":"344bb26a3e825810a74f9ae89a7e0be3","slug":"several-officers-were-missing-in-raid-worker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में नदारद मिले कई अफसर-कर्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापेमारी में नदारद मिले कई अफसर-कर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 09 Jul 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरीफ की बुवाई को लेकर सरकारी तंत्र सजग है या नहीं इसके परीक्षण के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम और मुख्य कृषि अधिकारी के माध्यम से उर्वरक, बीज, दवा भंडारों के साथ ही अधिकृत विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में छापेमारी कराई। इस दौरान कई अधिकारी एवं कर्मचारी नदारद मिले। राईआगर में फर्टिलाइजर के अधिकृत विक्रेता की दुकान बंद पाई गई, जिसका लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने किसानों को उत्तम किस्म के बीज, रासायनिक खाद और कीटनाशक निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बीज, खाद, कीटनाशक उपलब्ध हैं या नहीं इसके लिए छापेमारी के आदेश दिए गए हैं। शासन के आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी सुशील कुमार ने बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारियों और मुख्य कृषि अधिकारी से विक्रय केंद्रों पर छापे डलवाए।
विज्ञापन
बताया गया है कि गंगोलीहाट में कृषि भंडार अधिकारी ईश्वर सिंह केंद्र से अनुपस्थित मिले। मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी ने कृषि भंडार अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। बेड़ीनाग में फर्टिलाइजर विक्रेताओं की दुकानों में छापे के दौरान राईआगर में मैसर्स दीवान सिंह भंडारी की दुकान बंद मिली। बताया गया है कि पहले भी यह प्रतिष्ठान बंद पाया गया था। कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
मुख्य कृषि अधिकारी ने कहा कि दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति सहायक निबंधक समितियां पिथौरागढ़ को कर दी गई है। साधन सहकारी समिति तोली के सचिव गोदाम से अनुपस्थित मिले। सहायक निबंधक से सचिव का स्पष्टीकरण लेने को कहा गया है। डीएम ने कहा है कि कार्यस्थल से अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।