{"_id":"5a6370464f1c1b80268b5800","slug":"school-bus-turns-near-bungakina","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंगाछीना के पास स्कूल बस पलटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुंगाछीना के पास स्कूल बस पलटी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/थल
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
बुंगाछीना में सड़क पर पलटी स्कूल बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंगाछीना से बच्चों को लेकर देवलथल के एसवीएम स्कूल जा रही बस शनिवार सुबह करीब नौ बजे बुंगाछीना के पास सड़क किनारे पलट गई। बस में 50 बच्चे सवार थे। इनमें से एक बच्चा घायल हुआ है। इस घटना के अभिभावकों में हड़कंप मच गया और कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही थल के थाना प्रभारी पीआर आगरी के नेतृत्व में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
बताया गया कि शनिवार सुबह बस (यूके 04 बी 7598) का चालक गोविंद बल्लभ रोज की तरह बुंगाछीना के बच्चों को बस में बैठाकर देवलथल के एसवीएम स्कूल जा रहा था। बुंगाछीना से थोड़ा आगे जाते ही बस पलट गई। इस घटना में कक्षा छह में पढ़ने वाला धीरेंद्र सिंह घायल हो गया। बस पलटते ही बच्चों की चीख-पुकार मच गई। बाद में परिजनों ने मौके पर पहुंचकर अपने बच्चों को संभाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना बस चालक की लापरवाही से हुई। चालक ने आगे चल रहे वाहन से ओवरटेक करने के लिए गति बढ़ा दी और बस पलट गई।
विज्ञापन
सौभाग्य से बस सड़क के किनारे अटक गई, वर्ना बड़ा हादसा हो जाता। अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि यह बस काफी पुरानी हो गई है और इसमें क्षमता से ज्यादा बच्चे भरकर ले जाए जाते हैं। स्कूल बस के संचालन में बरती जा रही लापरवाही पर लोगों में गुस्सा है। थाना प्रभारी ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। उधर, स्कूल प्रबंधन ने स्वीकार किया है कि चालक की लापरवाही से यह घटना हुई। दुर्घटनाग्रस्त बस काफी देर तक सड़क के किनारे पड़ी रही।
विज्ञापन