{"_id":"8dddd655dae146a0276ac45f8c891339","slug":"police-also-seized-illicit-liquor-worth-rs-five-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पांच लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब पकड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पांच लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Sun, 27 Dec 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने शनिवार की रात छापा मारकर एक व्यक्ति के कब्जे से 110 पेटी शराब पकड़ी है। पकड़ी गई शराब की कीमत पांच लाख रुपये आंकी गई है। शराब एक पिकप वाहन में भरकर वड्डा की ओर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने पिकप को सीज कर दिया है। पिकप चालक अशोक सिंह के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल ध्यान सिंह और एसओजी प्रभारी शिशुपाल राणा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस को पता चला कि यह शराब एक अवैध कारोबारी की थी। उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने शराब पकड़ने वाली टीम को 2500 रुपये इनाम देने का ऐलान किया है। पुलिस के पास इस बात की जानकारी है कि नैनीसैनी से देवत कुंडार होकर वड्डा जाने वाली रोड का इस्तेमाल शराब की तस्करी के लिए किया जाता है। पुलिस ने शराब लाने वाले और वड्डा में किस व्यापारी को दी जानी थी इसका पता लगा लिया है। एसपी ने कहा है कि अवैध शराब के हर ठिकाने को समाप्त किया जाएगा। अब पुलिस चाय के खोमचों में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाने की तैयारी में है।
विज्ञापन