फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Owl caught up with the young man, jailed

उल्लू के साथ पकड़ा गया युवक, जेल भेजा

Wed, 26 Oct 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 26 Oct 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
Owl caught up with the young man, jailed
पिथौरागढ़ में उल्लू के साथ पकड़ा गया युवक - फोटो : अमर उजाला

दीपावली की रात महालक्ष्मी की पूजा के लिए उल्लू को पकड़कर ला रहे एक युवक को एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर वन विभाग के हवाले कर दिया। बताया गया कि इस युवक का उल्लू पकड़कर लाने के लिए किसी व्यक्ति से करार हुआ था। महालक्ष्मी पूजा के लिए उल्लुओं को पकड़ने की आशंका को देखते हुए इन दिनों एसओजी और वन विभाग के कर्मचारी अलर्ट हैं। वैसे उल्लू के साथ पकड़े जाने का यहां यह पहला मामला है।

विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु साह ने बताया कि पुख्ता सूचना पर एसओजी की टीम ने पिथौरागढ़-धारचूला रोड पर पलेटा के पास मंगलवार रात मोर्चा संभाला था। तभी जंगल से उल्लू पकड़कर लाते हुए कनालीछीना तहसील के चौकी गांव निवासी भावेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने एसओजी को बताया कि उसे किसी व्यक्ति ने उल्लू पकड़कर लाने के लिए कहा था, जिसे यह उल्लू दिया जाना था, उसका नाम उसने अभी एसओजी को नहीं बताया है। कहा जाता कि कुछ लोग दीपावली की रात उल्लू की मदद से महालक्ष्मी की तांत्रिक पूजा करते हैं।
विज्ञापन


चोरी-छिपे लोग उल्लुओं को पकड़कर लाते हैं और तांत्रिक पूजा करते हैं। पकड़े गए युवक को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है और उल्लू को भी वन विभाग ने कब्जे में ले लिया है। वन रेंजर दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वन्य जंतु संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया गया है कि इस उल्लू को दो लाख रुपए में बेचने की डील हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed