फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Old woman arrested in the killing of a soldier

वृद्धा की हत्या में शामिल फौजी भी गिरफ्तार

Fri, 10 Jun 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Fri, 10 Jun 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Old woman arrested in the killing of a soldier
डीडीहाट में राजस्व पुलिस की गिरफ्त में वृद्धा के हत्यारे - फोटो : अमर उजाला

मालाझूला गांव में छह जून को वृद्धा खिमुली देवी (70) की हत्या में शामिल फौजी को शुक्रवार सुबह राजस्व पुलिस की टीम ने मालाझूला के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। उसे मृतका की बहू तनुजा देवी के साथ शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। दोनों के खिलाफ राजस्व पुलिस ने धारा 302 और 201 में मुकदमा दर्ज किया है। राजस्व पुलिस ने उस दरांती को भी कब्जे में ले लिया है जिससे वृद्धा पर प्रहार किया गया था। तहसीलदार पीसी पंत ने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली राजस्व टीम को दो हजार रुपये का इनाम दिया है।

विज्ञापन


तहसीलदार ने बताया कि सास की हत्या में शामिल तनुजा देवी के बयानों के आधार पर फौजी प्रदीप मेहरा को भी आरोपी बनाया गया था। इन दिनों अवकाश पर घर आए प्रदीप ने तनुजा के साथ इस घटना को अंजाम देने के बाद गांव छोड़ दिया था और जंगल में छिप गया था। उसे पकड़ने के लिए राजस्व पुलिस की दो टीमें गठित की गई। शुक्रवार सुबह राजस्व निरीक्षक विजय साह, प्रमोद जोशी, होमगार्ड के जवानों की टीम ने उसे मालाझूला के जंगल से दबोच लिया। राजस्व पुलिस को दिए बयान में प्रदीप ने कहा कि उसने खेत में खिमुली देवी के हाथ-पांव दबाए थे और दरांती से खिमुली के सिर पर प्रहार तनुजा ने किया था, जिससे खिमुली की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इन दोनों ने उसकी लाश को खेत के पास स्थित झाड़ी में छिपा दिया था। इस मामले में तनुजा के पति आनंद सिंह ने ही राजस्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह मामला तनुजा और प्रदीप के बीच अवैध संबंधों से जुड़ा हुआ था। मृतका खिमुली ने कई बार इन दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिस कारण यह दोनों खिमुली को रास्ते से हटाना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार ने बताया कि दोनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। तनुजा की कोई संतान नहीं है, जबकि प्रदीप अविवाहित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed