फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepal fears of fuel smuggling

नेपाल को पेट्रोल-डीजल की तस्करी की आशंका

Sat, 24 Oct 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)। Updated Sat, 24 Oct 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन

पश्चिमी नेपाल के पर्वतीय इलाके में स्थित नगरों एवं कस्बों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत कम नहीं हुई है। इन स्थानों के लिए महेंद्रनगर मंडी से पेट्रोल-डीजल आता है।

विज्ञापन


पिछले दिनों सीमा पर हुई नाकेबंदी के बाद से अब तक दार्चुला, जौलजीबी समेत अन्य स्थानों पर सप्लाई सामान्य नहीं हो पाई है।

ऐसे में महाकाली को पार कर ईंधन की तस्करी की आशंका बढ़ने लगी है। हालांकि नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी और पुलिस ने इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं।
विज्ञापन


बताया गया है कि पश्चिमी नेपाल के पर्वतीय इलाकों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत बनी होने के कारण दार्चुला से महेंद्रनगर और बैतड़ी जाने वाली जीपों का संचालन कई दिनों से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नाकेबंदी तो समाप्त हो गई है, लेकिन पर्वतीय इलाके में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य नहीं हो पाई है। ऐसे में महाकाली में चौड़े घाटों से नेपाल को पेट्रोल-डीजल की तस्करी की आशंका बढ़ने लगी है।


नेपाल सीमा पर जौलजीबी, बलुवाकोट और धारचूला में तो पुलिस थाने हैं। इन स्थानों पर एसएसबी के जवान तैनात रहते हैं, जो पूरी सीमा पर गश्त करते हैं।

इसके बावजूद छारछुम, नया बस्ती, दोबाट, ऐलागाड़ में नदी के चौड़े घाटों से नेपाल को तस्करी की आशंका बनी रहती है। सीओ हिमांशु साह ने बताया कि जौलजीबी, बलुवाकोट और धारचूला के थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में गश्त तेज करने को कहा गया है।

अब तक नेपाल की तरफ ईंधन तस्करी का कोई मामला पकड़ में नहीं आया है। जिन स्थानों पर नदी के घाट ज्यादा चौड़े हैं वहां पर खास चेकिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed