फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mock prison, came to hold true now

नकली जेल में, असली अब पकड़ में आया

Sat, 31 Jan 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 31 Jan 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mock prison, came to hold true now
सूडान निवासी फर्जी मुस्तफा मोईया मोहम्मद के पकड़े जाने के ढाई माह बाद पुलिस असली मुस्तफा मोईया मोहम्मद को भी खोज लाई है। असली के पकड़े जाने से साफ हो गया है कि नकली मुस्तफा मोईया मोहम्मद फर्जी पासपोर्ट के सहारे भारत से नेपाल में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन

बनबसा बॉर्डर में इमिग्रेशन चेकपोस्ट पर 18 नवंबर 2014 को सूडान निवासी मुस्तफा मोईया मोहम्मद नामक युवक  फर्जी पासपोर्ट से नेपाल जाने का प्रयास करते वक्त पकड़ा गया था जिसे 14 विदेशी अधिनियम और आईपीसी की धारा 420/467/468/471 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया था जो इन दिनों अल्मोड़ा जेल में है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पीएस दानू के मुताबिक असली मुस्तफा मोईया मोहम्मद 22 जनवरी 2014 को मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उसे सुरक्षा एजेंसियों ने रोक लिया था। सूचना पर मुंबई जाकर पुलिस उसे यहां ले आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 पूछताछ में असली मुस्तफा मोईया मोहम्मद ने बताया कि उसका पासपोर्ट 2012 में खो गया था, जिसकी उसने मुंबई के कुलाबा पुलिस स्टेशन में 22 फरवरी 2012 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका पासपोर्ट एक पखवाड़े बाद मिल गया था। मुस्तफा मुंबई में एक दवा कंपनी में 2010 से मैनेजर के पद पर कार्यरत है। थानाध्यक्ष ने बताया कि असली मुस्तफा मोईया मोहम्मद को फर्जी पासपोर्ट के साथ दबोचे गए युवक से मिलाने अल्मोड़ा जेल ले जाएगी।


कौन है फर्जी पासपोर्ट के साथ पकड़ा गया विदेशी नागरिक  
मुस्तफा मोईया मोहम्मद के फर्जी पासपोर्ट के सहारे पकड़ा गए विदेशी नागरिक को लेकर कई सवाल खड़े हो गए है। पूर्व में पकड़ा गया विदेेशी कौन है? उसका वास्तविक नाम क्या है और वह किस देश का नागरिक है। भारत में प्रवास का उसका मकसद क्या था? ये ऐसे सवाल हैं जिसका पता लगाना सुरक्षा के लिहाज से जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed