फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Max fell in White River, 5 missing, a body found

मैक्स गोरी नदी में गिरी, 5 लापता, एक शव बरामद

Tue, 22 Sep 2015 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 22 Sep 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
जौलजीबी से मदकोट जा रही एक मैक्स जीप यहां बलमरा नामक स्थान पर गोरी नदी में जा गिरी। वाहन में चालक समेत छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। एक व्यक्ति का शव बरामद हो गया है। जीप और पांच अन्य लोगों का कोई पता नहीं चला है। पुलिस, एसडीआरएफ, एसएसबी, आईटीबीपी और राजस्व दल नदी में बहे लोगों की खोजबीन में जुटी है। उधर, मुख्यमंत्री हरीश रावत ने घटना पर दुख जताते हुए प्रभारी डीएम विनोद गिरी गोस्वामी को रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी डीएम और एसपी रोशन लाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 9 बजे जीप (यूके 05 टीए 3674) जौलजीबी से 7 किमी आगे बलमरा नामक स्थान पर पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर गोरी नदी में जा गिरी। जीप गिरने की जानकारी होने पर इलाके में खलबली मच गई। हादसे की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को दी। जीप में चालक जीवन सिंह बसेड़ा (40) पुत्र गोविंद सिंह निवासी गर्जिया, गर्जिया के ही राजेंद्र सिंह (35) पुत्र महेंद्र सिंह, दिलीप सिंह (55) पुत्र जगत सिंह निवासी बसोरा, मोहम्मद फारुख (45) पुत्र मोहम्मद असीम, आबिद कुरैशी (48) पुत्र लियाकत निवासी धारचूला, सतीश सिंह (60) पुत्र कमल सिंह निवासी ढुंगातोली सवार बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू दल ने राजेंद्र का शव बरामद कर लिया है। शेष लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

वहीं, मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फोन पर प्रभारी डीएम गिरी को जौलजीबी, झूलाघाट, पंचेश्वर एवं टनकपुर बैराज तक पुलिस, एसएसबी, बीआरओ, एसडीआरएफ के माध्यम से खोज और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने राजेंद्र की मौत पर दुख प्रकट किया है। प्रभारी डीएम ने बताया कि टनकपुर बैराज तक अलर्ट कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक के घर गर्जिया में मातम पसरा है। नदी में बहे लोगों के परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed